खबर
Top News

कुश्ती सिखाने वाले कोच की घिनौनी करतूत का किया खुलासा: पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; पिता-बेटे को जान से मारने की धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 4:26 pm
शेयर करें:
कुश्ती सिखाने वाले कोच की घिनौनी करतूत का किया खुलासा

व्यायामशाला में की गलत हरकत, नाबालिग को दिखाए निर्लज्जता के दांव-पेंच

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस कोच पर भरोसा कर पिता ने बेटे को कुश्ती के दांव-पेंच सीखने भेजा, उसी पर मासूम के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। छह साल से व्यायामशाला में कुश्ती सीख रहे 14 वर्षीय पहलवान को प्रैक्टिस खत्म होने के बाद अकेला पाकर कोच ने शर्मनाक हरकत की।

इतना ही नहीं किसी को घटना बताने पर उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। डरा-सहमा बच्चा जब घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश में निकले पिता को वह रास्ते में रोता मिला। बेटे की आपबीती सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। सदर बाजार पुलिस ने आरोपी कोच को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

सदर बाजार पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाले फर्नीचर कारोबारी का 14 वर्षीय बेटा छह साल से श्री चंदन गुरु व्यायामशाला में कुश्ती सीखने जाता है। 25 नवंबर को भी वह रोजाना की तरह शाम 4 बजे व्यायामशाला पहुंचा था। शाम 7 बजे प्रैक्टिस खत्म होने के बाद सभी बच्चे घर चले गए।

नाबालिग को अकेला पाकर कोच मनीष नामदेव ने मालिश के बहाने रोक लिया। उसे बहाने से अखाड़े में बने अपने कमरे में ले गया, जहां पहले उसकी मालिश की, फिर उसे अपनी मालिश करने के लिए मनाया। इसके बाद नाबालिग पहलवान के प्रायवेट पार्ट से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा।

नाबालिग ने यौन शोषण का विरोध किया तो मनीष ने उसे धमकाया कि उलटे-सीधे दांव-पेंच लगाकर तेरे बदन की हड्डियां हमेशा के लिए तोड़कर कॅरियर खराब कर दूंगा।

रास्ते में रोता मिला बेटा, पिता को सुनाई आपबीती

छात्र रोजाना शाम साढ़े सात बजे तक घर लौट आता था, लेकिन उस दिन नहीं पहुंचा। चिंतित पिता उसकी तलाश में निकले तो रात करीब 8.50 बजे हनुमान मंदिर चौक के पास बेटा रोता और डरा-सहमा मिला। पिता ने उसे ढांढ़स बंधाकर वजह पूछी तो उसने कोच की करतूत बताई। छात्र ने बताया कि मनीष ने किसी को घटना की जानकारी देने पर उसे और उसके पिता को जान से खत्म करने की धमकी दी थी।

बेटे की आपबीती सुनने के बाद पिता अपने एक परिचित के साथ उसे लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे। टीआई पप्पूलाल शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए रात को ही आरोपी कोच मनीष नामदेव के खिलाफ केस दर्ज कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। कल आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

कई बच्चों के साथ कर चुका हरकत

पीड़ित नाबालिग के पिता ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि वे खुद सालों से चंदन गुरु व्यायाम शाला से जुड़े हैं। वहीं कसरत करने जाते थे। बच्चे को पहलवान बनाने के लिए उसे व्यायायाम शाला भेजा था। मनीष नामदेव का अखाड़े में ही अलग कमरा है। पता चला है कि उसने मेरे बच्चे के साथ ही गलत नहीं किया, वह नाबालिग बच्चों को बरगलाकर मालिश करने के बहाने रोक लेता है, फिर उनका यौन शोषण करता है। उनके बेटे ने बताया कि कोच पहले भी कई नाबालिग बच्चों को अकेले रोक लेते थे, लेकिन कोई शिकायत नहीं हुई।

यानी उनका भी यौन शोषण कर बच्चों को डरा-धमका दिया गया। मनीष नामदेव भोलेनाथ कॉलोनी में रहता है। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे, एक लड़का (3 वर्ष करीब) और एक लड़की (करीब 5 से 6 वर्ष है।) है। पुलिस ने आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उसे कठोर सजा मिलना चाहिए।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

7 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

15 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

29 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

31 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

39 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!