10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया: इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

पूर्व में थार कार से 23.73 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए थे चार आरोपी, छह महीने बाद पांचवां भी गिरफ्त में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अमन पटेल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देवास का रहने वाला है और जून में स्कीम-134 में पकड़े गए चार आरोपियों के साथ ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क में उसकी भूमिका सामने आई थी।
पुलिस पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और जांच में मिले सुरागों के आधार पर अमन को तलाश रही थी। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ड्रग्स की मूल सप्लाई चेन और इस अवैध धंधे से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक 30 जून को क्राइम ब्रांच ने दस्तूर डिलाइट गार्डन के पीछे स्कीम-134 में घेराबंदी कर थार कार में सवार फरहान शेख, अतीक उर्फ तौफीक खान, अमान उर्फ फैजान खान और फरहान खान को 23.73 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया था।
ड्रग्स के साथ थार भी जब्त की थी। मामले में देवास निवासी अमन पटेल (26) की भूमिका सामने आई, जो घटना के बाद से ही पुलिस की पकड़ से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 98 मामलों में 215 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 3.51965 किलो एमडी ड्रग्स, 41.023 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 492.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन जब्त की गई, जिनकी कीमत 4 करोड़ रुपए से अधिक है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!