निगम में लोक अदालत 14 को: टैक्स के सरचार्ज में सौ फीसदी मिलेगी छूट; संपत्ति कर व जल कर के बकायादारों को मिलेगा छूट का बड़ा मौका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासन के निर्देश पर 14 मार्च को निगम के सभी 22 जोनल कार्यालय, रजिस्टार कार्यालय व निगम मुख्यालय पर नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसमें बकायादारों को टैक्स के सरचार्ज में सौ फीसदी छूट मिलेगी। लोक अदालत में वसूली के लिए निगम ने शहरवासियों को मोबाइल पर संदेश भेजना शुरू कर दिया है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत राज्य शासन निर्देशानुसार निगम के सभी जोनल कार्यालय, निगम मुख्यालय पर 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत में संपत्ति कर सरचार्ज में निम्न शर्तों पर छूट दी जाएगी। संपत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि पचास हजार रुपए तक बकाया होने पर अधिभार में 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
इसके अलावा संपति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि पचास हजार से अधिक तथा एक लाख रुपए तक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत तक की छूट, इसी तरह संपति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि एक लाख से अधिक बकाया होने पर अधिभार में 25 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।
जल कर में राहत
लोक अदालत में निगम द्वारा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि दस हजार रुपए तक बकाया होने पर 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा जलकर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि दस हजार से अधिक पचास हजार रुपए तक बकाया होने पर अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट।
इसी तरह जलकर के ऐसे प्रकरण में जिनमें कर तथा अधिभार की राशि पचास हजार से अधिक बकाया होने पर अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने 14 मार्च को निगम मुख्यालय व जोनल कार्यालयों पर आयोजित नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने के लिए संपत्ति करदाता व जलकर दाताओं से अपील की है कि वे इस नेशनल लोक अदालत में आकर संपत्ति कर व जलकर जमा कराएं तथा अधिभार में छूट का लाभ लेकर शहर विकास में सहयोग प्रदान करें।
संबंधित समाचार

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!