खबर
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे: ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 4:21 pm
शेयर करें:
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के नीमच में पदस्थ निरीक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव को पटना सीबीआई की टीम ने कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

एक मादक पदार्थ मामले में पटना निवासी आलोक सिन्हा को आरोपी नहीं बनाने के एवज में निरीक्षक ने 50 लाख रुपए की मांग की थी। बातचीत के बाद 20 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

इसमें 10 लाख रुपए अग्रिम देने की बात सामने आई। शिकायतकर्ता आलोक सिन्हा ने कथित तौर पर 4 लाख रुपए ऑनलाइन एक खाते में जमा किए। यह खाता निरीक्षक के रिश्तेदार संतोष कुमार सुमन का बताया जा रहा है। इसके बाद आलोक ने पूरे मामले की शिकायत पटना सीबीआई से की। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की।

शाम को नीमच पहुंची टीम... सीबीआई ने जांच के बाद 10 सितंबर को प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद पटना से सीबीआई की टीम नीमच पहुंची। गुरुवार देर शाम टीम ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के कार्यालय परिसर में कार्रवाई की और निरीक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।

रिश्तेदार के खाते में रकम पहुंचने की भी जांच
मामले में सीबीआई अब कथित रिश्वत की रकम के लेन-देन की कड़ियां जोड़ रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि 4 लाख रुपए रिश्तेदार के खाते में क्यों जमा कराए गए और इस लेन-देन में निरीक्षक की क्या भूमिका थी।

साथ ही यह भी जांच का विषय रहेगा कि कथित रिश्वत के मामले में सीबीएन के किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका थी या नहीं। पटना सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद नीमच स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय में हलचल है।

अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर नजर है। सीबीआई की पूछताछ और आगे की कार्रवाई में मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी स्पष्ट होने की संभावना है।

टीम ले गई अफसर को पटना... गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी निरीक्षक को न्यायालय में पेश किया। जांच दल ने उसे पटना ले जाकर पूछताछ करने के लिए स्थानांतरण अभिरक्षा की मांग की। न्यायालय ने 14 सितंबर तक की अभिरक्षा मंजूर कर दी। इसके बाद सीबीआई टीम निरीक्षक को अपने साथ पटना ले गई।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

3 minutes ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

3 minutes ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

11 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 1 hour ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 1 hour ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 1 hour ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 1 hour ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 1 hour ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 1 hour ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 2 hours ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 2 hours ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 2 hours ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 2 hours ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 2 hours ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 2 hours ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!