खबर
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी: 43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासकीय कैंसर अस्पताल में कैंसर मरीजों को आधुनिक रेडियोथैरेपी की सुविधा देने के लिए करीब 43 करोड़ रुपए की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी डेडिकेटेड सीटी मशीन आ चुकी है, लेकिन मरीजों को इसका लाभ मिलने में मार्च तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसका कारण मशीनों की स्थापना के लिए तैयार किए जा रहे रेडियोथैरेपी विभाग का पूरी तरह तैयार नहीं हो पाना है।

अधूरे सिविल वर्क के कारण मशीन इंस्टॉलेशन का काम भी अटका हुआ है। वहीं बारिश के दौरान नई बिल्डिंग के रेडियोथैरेपी विभाग में टीपीएस रूम से लेकर लीनियर एक्सेलरेटर के लिए बनाए जा रहे बंकर तक पानी आने की बात सामने आई। ऐसे में पानी के कारण महंगे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लीनियर एक्सेलरेटर के लिए बनाए जा रहे बंकर का काम भी अभी अधूरा है। दीवारों और छत का प्लास्टर नहीं होने के कारण बारिश का पानी अंदर आ रहा है। मशीन इंस्टॉल करने के लिए जरूरी प्लेटफॉर्म भी तैयार नहीं है। सिविल वर्क पूरा होने के बाद ही तकनीकी इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

मशीनें अस्पताल पहुंचने के बाद उनके बॉक्स भी अधूरे हिस्से में रखे गए हैं। बारिश के दौरान यहां पानी टपकने से बॉक्स के भीगने की स्थिति बनी। हालांकि उपकरणों को वास्तविक नुकसान हुआ या नहीं, यह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

17 करोड़ का भुगतान अटका... रेडियोथैरेपी विभाग का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी की पीआईयू के जिम्मे है। बताया जा रहा है कि निर्माण एजेंसी को करीब 17 करोड़ रुपए के भुगतान का इंतजार है। फंड की कमी के कारण निर्माण की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा लीनियर एक्सेलरेटर के संचालन के लिए अलग ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना है। इसके लिए बिजली कंपनी को करीब 36 लाख रुपए का भुगतान किया जाना बाकी है। यानी मशीन शुरू करने से पहले सिविल वर्क के साथ बिजली से जुड़ी व्यवस्थाएं भी पूरी करना होंगी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश आर्य ने माना कि रेडियोथैरेपी विभाग का सिविल वर्क पूरा नहीं होने के कारण मशीन इंस्टॉलेशन में देरी हो रही है। साल के अंत तक सुविधा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब मार्च तक इसके चालू होने की बात कही जा रही है। इस तरह अत्याधुनिक मशीन अस्पताल पहुंचने के बावजूद अधूरा निर्माण, लंबित भुगतान और विद्युत व्यवस्था की कमी मरीजों के लिए सुविधा में रोड़ा बन रही है।

संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

6 minutes ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

11 minutes ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

14 minutes ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

18 minutes ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

23 minutes ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

27 minutes ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

30 minutes ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

39 minutes ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

39 minutes ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 1 hour ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 1 hour ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 1 hour ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 2 hours ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 2 hours ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 2 hours ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 2 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!