किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे: अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

सागर शराब कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन: बोले-
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा सागर जिले में हुई दु:खद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए गए हैं, कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता सिद्ध की है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर नशा मुक्ति अभियान संचालित किया जाएगा।
मास्टर माइंड रवि गिरफ्तार, अब मनीष की तलाश
सागर के बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। कार्रवाई के केंद्र में अब फरार आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह है।
पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर उसकी लोकेशन मिलने की जानकारी भी सामने आई है। मनीष लोधी बरेठी शराब दुकान का लाइसेंसी ठेकेदार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में उसके नकली शराब के नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप सामने आए हैं।
बंडा में सागर रोड स्थित उसके ढाबे/बार को प्रशासन ने सील कर दिया है। इसके अलावा उसके अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। शराबकांड में अब तक 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें 18 गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि 13 आरोपी फरार हैं।
एक आरोपी की मौत हो चुकी है और एक अस्पताल में भर्ती बताया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी रवि लखेरा को बरायठा के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में रवि के पैर में गोली लगी थी।
संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!