रातभर रुक-रुककर बारिश: यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शुक्रवार रात मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर चला। रात करीब 11 बजे के बाद शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही।
रीगल क्षेत्र में 8 मिलीमीटर और एयरपोर्ट क्षेत्र में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस की गई।
सीजन में अब तक 548 MM बारिश
इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 548 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य औसत से करीब 278 मिलीमीटर कम है। बारिश की कमी का असर शहर के जलस्रोतों पर भी दिखाई दे रहा है।
तालाब-जलाशय पूरी तरह नहीं भरे
कम बारिश के चलते शहर के कई तालाब और जलाशय अभी पूरी तरह नहीं भर पाए हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में पर्याप्त जल भंडारण नहीं होने पर अगले वर्ष गर्मी के दौरान जल संकट की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मानसून के शेष दिनों में होने वाली बारिश से जलस्रोतों की स्थिति में सुधार की उम्मीद बनी हुई है।
प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने से इंदौर समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश शहर के जलस्रोतों के लिए अहम मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!