खबर
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप: 150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप

आहत, होटल मैनेजर ने यूएसवी प्रतिनिधियों से मांगी माफी

यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड की तीन दिवसीय कॉर्पोरेट मीटिंग का मामला

जैन समाज व शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया कड़ा विरोध

जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में गंभीर लापरवाही और शाकाहार और धार्मिक आस्था को ठेस पहचाने के मामले का खुलासा हुआ है। इस होटल में एसवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तीन दिवसीय कॉर्पोरेट मीटिंग के अंतिम दिन लंच के दौरान वेज काउंटर पर शाकाहारी सूप के नाम पर चिकन सूप परोसे जाने का आरोप लगा है। सूप को शाकाहारी समझकर पीने वाले कई प्रतिनिधियों में आक्रोश फैल गया।

सात, आठ और नौ सितंबर को आयोजित कॉर्पोरेट बैठक के अंतिम दिन दोपहर करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच लंच के दौरान यह घटना हुई। लंच काउंटर पर हरे रंग के सिग्नल के साथ ‘लेमन कोरिएंडर सूप' रखा गया था, जिसे शुद्ध शाकाहारी दर्शाया गया था। जैन समाज एवं सात्विक परंपरा का पालन करने वाले प्रतिनिधियों ने इसे शाकाहारी समझकर ग्रहण किया।

सूप पीने के बाद प्रतिभागी भूपेंद्र शर्मा को उसके स्वाद और बनावट पर संदेह हुआ। उन्होंने अन्य साथियों को सतर्क किया। इसके बाद प्रतिनिधि विवेक भदौरिया द्वारा सूप की जांच की गई, जिसमें चिकन के टुकड़े मिलने का दावा किया गया।

मामला सामने आते ही राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए करीब 150 प्रतिनिधियों में भारी आक्रोश फैल गया। खासतौर पर उन लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई, जो धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत निष्ठा के कारण शुद्ध शाकाहार का पालन करते हैं। उनके लिए भोजन केवल खान-पान का विषय नहीं, बल्कि आस्था और जीवन-पद्धति से जुड़ा विषय है।

घटना के बाद होटल के वरिष्ठ मैनेजर मनीष शर्मा और करीब 15 से 20 प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई। इस दौरान मैनेजर ने होटल प्रबंधन की ओर से मौखिक रूप से माफी मांगी। होटल मैनेजर और यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों की चर्चा एवं माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया है।

प्रबंधन ने व्यवस्थागत खामी बताई
प्रबंधन की ओर से सफाई दी गई कि रसोईघर में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन की रिसीविंग व्यवस्था एक ही स्थान पर है। वहां से स्टाफ सामान लेकर सर्विंग काउंटर पर लगाता है। होटल प्रबंधन के अनुसार इसी व्यवस्थागत खामी के कारण यह गलती हुई।

हालांकि, शुद्ध शाकाहारियों का कहना है कि वेज और नॉन-वेज भोजन की पहचान, तैयारी, भंडारण और सर्विंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर विषय है। खासकर जैन एवं अन्य सात्विक परंपराओं का पालन करने वाले लोगों के लिए मांसाहारी भोजन का अनजाने में सेवन भी गहरी धार्मिक और मानसिक पीड़ा का कारण बन सकता है।

इस घटना के कारण सचिन जैन, शुभम जैन, महिपाल और महेश यादव सहित कई प्रतिभागियों की धार्मिक भावनाओं और व्यक्तिगत आस्था को ठेस पहुंचने की बात सामने आई है। कई प्रतिनिधियों ने मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक असहजता की शिकायत भी की है।

निष्पक्ष जांच, औचक निरीक्षण और दोषी पर कार्रवाई की मांग
जयपुर से आए कंपनी प्रतिनिधि नीरज जैन ने कहा कि बड़े और नामचीन होटलों में खाद्य सुरक्षा और शाकाहारी भोजन से जुड़े मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच, औचक निरीक्षण और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधियों का कहना है कि शुद्ध शाकाहारी भोजन की मांग करने वाले व्यक्ति को उसकी आस्था के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराना होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। वेज काउंटर पर मांसाहारी भोजन पहुंचना महज एक सामान्य सर्विंग की गलती नहीं, बल्कि भोजन की शुद्धता और धार्मिक विश्वास से जुड़ा संवेदनशील मामला है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

3 minutes ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

5 minutes ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

6 minutes ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

15 minutes ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

27 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

32 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

38 minutes ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

44 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!