खबर
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी: 27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 3:36 pm
शेयर करें:
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन को आगे जारी रखने की रेलवे की प्रक्रिया ही इतनी धीमी रही कि मंजूरी मिलने से पहले ही ट्रेन के मौजूदा फेरे खत्म हो गए।

लक्ष्मीबाईनगर-श्रीगंगानगर समेत सात स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 11 अगस्त को पश्चिम रेलवे को भेजा था।

इसकी अनुमति 27 दिन बाद 7 सितंबर को मिली। तब तक श्रीगंगानगर से ट्रेन का संचालन 27 अगस्त और लक्ष्मीबाईनगर से 28 अगस्त को बंद हो चुका था।

प्रस्ताव समय पर, मंजूरी में 27 दिन
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने सात ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए 11 अगस्त को पश्चिम रेलवे से अनुमति मांगी थी। प्रस्ताव में लक्ष्मीबाईनगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल के संचालन को आगे जारी रखने की बात थी, लेकिन अनुमति प्रक्रिया पूरी होने में 27 दिन लग गए।

इस दौरान ट्रेन के निर्धारित फेरे पूरे हो गए और दोनों दिशाओं में संचालन बंद हो गया। अब रेलवे बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू हो सकेगा।

रेलवे अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी लेने पर उन्होंने मामला पश्चिम रेलवे, मुंबई से संबंधित
होने की बात कही।

दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे बढ़ाने थे
रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाईनगर साप्ताहिक स्पेशल (04735) को प्रत्येक गुरुवार को 26 नवंबर तक चलाया जाना था।

वहीं लक्ष्मीबाईनगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल (04736) को प्रत्येक शुक्रवार को 27 नवंबर तक चलाने का प्रस्ताव था।

यानी दोनों दिशाओं में 13-13 अतिरिक्त फेरे चलाने की योजना थी। समय पर अनुमति मिलती तो यात्रियों को इन ट्रेनों की सुविधा लगातार मिलती रहती।

कागजी प्रक्रिया की देरी का खामियाजा यात्रियों को
रेलवे एक्सपर्ट नागेश नामजोशी ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने समय रहते फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया था। यदि पश्चिम रेलवे से समय पर अनुमति मिल जाती तो ट्रेन 27 अगस्त के बाद बंद नहीं होती।

उन्होंने कहा कि रेलवे की आंतरिक प्रक्रिया में हुई देरी का सीधा असर यात्रियों पर पड़ा। ट्रेन चलाने का निर्णय होने के बावजूद अनुमति और कागजी प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी और यात्रियों को बीच में ट्रेन की सुविधा से वंचित होना पड़ा।

नामजोशी ने यह भी कहा कि देशभर में कई ट्रेनों को नियमित किया गया है, लेकिन इंदौर की किसी ट्रेन को अब तक नियमित नहीं किया गया। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने में भी होने वाली देरी यात्रियों की परेशानी और बढ़ा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

13 minutes ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

32 minutes ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

37 minutes ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

40 minutes ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

43 minutes ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 1 hour ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 1 hour ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 1 hour ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 1 hour ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 1 hour ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 1 hour ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 2 hours ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 2 hours ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 2 hours ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 2 hours ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 2 hours ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!