ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक: युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मगरखेड़ी के पास करीब 7 बजे ट्रक-ट्राले ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी भूमि शर्मा (26) ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे आशीष परमार घायल हो गए।
ट्रक के नीचे फंसा शव, क्रेन से निकाला
टक्कर के बाद भूमि का शव ट्रक के नीचे फंस गया था। सूचना मिलते ही बलकवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया और शव को बाहर निकलवाया। घायल आशीष को हाईवे एंबुलेंस की मदद से ठीकरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
हादसे के बाद ड्राइवर फरार
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले घटनास्थल पर यातायात को व्यवस्थित कराया और शव को एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की।
हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा जाम
हादसे के बाद मुंबई-आगरा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने नेशनल हाईवे टोल एरिया मैनेजर राकेश मंडलोई की टीम के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभाली और सड़क पर आवागमन बहाल कराया।
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
बलकवाड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। हादसे में घायल आशीष से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!