खबर
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा: पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 3:09 pm
शेयर करें:
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं को नशे के दलदल में धकेलकर उनका भविष्य बर्बाद करने वाले नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नारकोटिक्स और क्राइम ब्रांच सहित पुलिस द्वारा कार्रवाई के साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित इंटर्नशिप के अंतिम दिन विद्यार्थियों के साथ प्रशिक्षण के दौरान मिले ज्ञान, अनुभव और सीख पर सार्थक संवाद किया गया। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव, पुलिस की कार्यप्रणाली और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।

जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स डीएसपी संतोष हाडा, फार्मास्युटिकल एक्सपर्ट अमित ठक्कर और एसआई अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए इंटर्नशिप के दौरान पढ़ाए गए विभिन्न विषयों के साथ विद्यार्थियों के व्यावहारिक अनुभवों पर चर्चा की।

नशे के व्यक्तिगत और सामाजिक दुष्प्रभावों से लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली तक विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। साथ ही नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में युवाओं की भूमिका और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को भी समझाया गया।

इंटर्नशिप में शामिल विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन की परिस्थितियों और पुलिस सेवा की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

विद्यार्थियों को सही दिशा देना सबसे बड़ा हथियार
अंतिम संवाद में इस बात पर जोर दिया गया कि आज के विद्यार्थी ही कल के समाज की दिशा तय करेंगे। युवाओं को नशे के दलदल से बचाकर उन्हें सकारात्मक दिशा देना नशामुक्त भारत अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकमत होकर वर्ष 2029 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।

संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

6 minutes ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

12 minutes ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

15 minutes ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

18 minutes ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

27 minutes ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

31 minutes ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

33 minutes ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

39 minutes ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

40 minutes ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 1 hour ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 1 hour ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 1 hour ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 2 hours ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 2 hours ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 2 hours ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 2 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!