युवती ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवती ने आत्महत्या की है। घटना से पहले उसने अपने बॉयफ्रेंड अतुल को वॉट्सऐप पर भावुक संदेश भेजा था।
किराए के मकान में रह रही थी मृतिका
मैसेज सामने आने के बाद पुलिस अब उसके रिश्ते और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। मृतका की पहचान वैशाली के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और भोपाल में किराए के मकान में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार उसने बीकॉम तक पढ़ाई की थी और शहर के एक साड़ी शोरूम में नौकरी करती थी। इसके अलावा वह इवेंट में एंकरिंग भी करती थी।
20 दिन पहले छोड़ी थी नौकरी
पुलिस के मुताबिक वैशाली ने करीब 20 दिन पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी और इसके बाद कटनी स्थित घर चली गई थी। 2 सितंबर को वह वापस भोपाल आई थी। पुलिस ने मामले में उसकी मां के बयान दर्ज किए हैं।
मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। युवती के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वैशाली परिवार की इकलौती बेटी थी।
मां ने डिप्रेशन की बात बताई
प्रधान आरक्षक नीलेंद्र सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में युवती की मां ने बताया कि वैशाली तनाव और डिप्रेशन से परेशान थी। परिवार ने उसे माइग्रेन की समस्या होने की जानकारी भी पुलिस को दी है।
हालांकि पुलिस अभी इसे मौत की निश्चित वजह नहीं मान रही है। घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं, इसकी जांच जारी है।
आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से की भावुक अपील
पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना से पहले वैशाली ने अतुल को वॉट्सऐप पर संदेश भेजा था। इसमें उसने माफी मांगी, अपने रिश्ते का जिक्र किया और खुद को उसके प्रति हमेशा ईमानदार रहने की बात कही।
मैसेज की सामग्री के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर तनाव या विवाद था या नहीं।
मोबाइल से खुलेगा घटना से पहले का घटनाक्रम
पुलिस ने वैशाली का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब उसमें मौजूद वॉट्सऐप चैट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल जानकारी की जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले युवती की किन लोगों से बातचीत हुई थी और उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी।
फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम और जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!