खबर
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत: लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 4:55 pm
शेयर करें:
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मांगलिया स्थित सांची डिपो में पेड़ा निर्माण प्लांट में शुक्रवार को मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया। स्टीम प्रेशर अत्यधिक बढ़ने से फ्रायर का भारी हिस्सा तेज आवाज के साथ फट गया, जिसका टुकड़ा ड्यूटी पर तैनात टेक्निशियन विनोद कुमार पिता बालमुकुंद चडार के सिर में लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास खड़े ब्रिटिश पार्क निवासी तेज सिंह पिता सज्जन सिंह को गंभीर घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के तुरंत बाद इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल मिश्रा ने पूरे मामले को महज एक तकनीकी दुर्घटना करार देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की।

मिश्रा का दावा है कि फ्रायर में स्टीम प्रेशर अत्यधिक बनने के कारण यह हादसा हुआ और विनोद कुमार चडार जांच के लिए ही वहां पहुंचे थे। हालांकि सांची प्रबंधन की यह दलील जमीनी हकीकत को छिपाने की नाकाम कोशिश नजर आ रही है।

मांगलिया प्लांट के भीतर लंबे समय से चल रही पुरानी और खटारा मशीनों को लेकर कर्मचारी लगातार शिकायतें करते रहे हैं। इसके बावजूद दुग्ध संघ प्रशासन ने मशीनों के मेंटेनेंस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

इतना ही नहीं, जिस इकाई में पेड़े तैयार किए जा रहे हैं, वहां चारों तरफ भारी गंदगी और अस्वच्छता का आलम है। ऐसे में तैयार हो रहे खाद्य उत्पाद आम जनता की सेहत से भी सीधा खिलवाड़ है।

हादसे के बाद सांची प्रबंधन की तानाशाही तब खुलकर सामने आ गई, जब मांगलिया डिपो के गेट नंबर 2 पर मीडियाकर्मियों को रोक दिया गया। प्रबंधन ने अपनी नाकामी, जर्जर मशीनों और गंदगी छिपाने के लिए पत्रकारों को परिसर में प्रवेश करने से मना कर दिया और फोटो-वीडियो बनाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। घटना के घंटों बाद भी इंदौर सहकारी दुग्ध संघ का शीर्ष नेतृत्व इस पर जवाब देने से बचता रहा।

संयंत्र परिसर में बिना पुख्ता सुरक्षा उपकरणों के कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है, जिससे हर वक्त मजदूरों की जान खतरे में बनी रहती है। विशाल मिश्रा भले ही मेंटेनेंस का दावा कर रहे हों, लेकिन विनोद कुमार चडार की जान जाने और तेज सिंह के गंभीर रूप से घायल होने से यह साफ हो चुका है कि सांची प्लांट में नियमित रखरखाव कागजों तक ही सीमित है। घटना के बाद से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और वे प्रबंधन के खिलाफ सख्त जांच व मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

पुलिस जांच के घेरे में मशीन की तकनीकी खराबी
लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव के मुताबिक हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी तेज सिंह को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में टेक्नीशियन विनोद कुमार चडार की मौत हुई है।

पुलिस ने मौके की स्थिति और कर्मचारियों से घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। मशीन में विस्फोट किस वजह से हुआ, हादसे के समय मशीन पर कौन-सी तकनीकी प्रक्रिया चल रही थी और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। मशीन की तकनीकी स्थिति और हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

7 minutes ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

8 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

24 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

31 minutes ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

36 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

43 minutes ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

43 minutes ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 2 hours ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!