खबर
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब: अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने का ठेका लेने वाले ठेकेदार द्वारा टेंडर की आड़ में लाखों रुपए कीमत की सरकारी मशीन कबाड़ी तक पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है।

कैंसर विभाग में मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस मशीन के गायब होने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, कबाड़ निस्तारण प्रक्रिया और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

बिना विभागीय अनुमति परिसर से बाहर भेजी गई सरकारी संपत्ति...एमवाय अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने का ठेका लेने वाले मोहम्मद जुबेर खोकर उर्फ बिलाल को नियमानुसार केवल निर्धारित स्थल पर तोड़फोड़ कर स्क्रैप हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

आरोप है कि उसने टेंडर की आड़ में उक्त मशीन बिना किसी वैध कागजात और सक्षम अधिकारी की अनुमति के अस्पताल से बाहर भिजवा दी। कबाड़ी की दुकान पर लाखों की मशीन होने की बात सामने आई है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी खुलासा होना है।

अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका, टेंडर की शर्तें जांच के दायरे में...मुख्य भवन और सुरक्षा चौकियों को पार करके इतनी बड़ी मशीन कबाड़ी तक पहुंचने की घटना ने अस्पताल के अंदरूनी तंत्र की साठगांठ की ओर इशारा किया है।

बिना जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों की अनुमति के इतनी भारी मशीन का बाहर जाना संभव नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर टेंडर की मूल शर्तों, मशीन की नीलामी दर, स्क्रैप के आधिकारिक वजन और गेट-पास से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

निगरानी में लापरवाही बरतने वालों पर तय होगी सख्त जवाबदेही...सरकारी संपत्ति के नुकसान और संभावित हेराफेरी को देखते हुए मशीन का मूल रिकॉर्ड और अस्पताल परिसर के सुरक्षा रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं।

एमवाय अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने का ठेका लेने वाले जुबेर खोकर उर्फ बिलाल की भूमिका की जांच के साथ ही मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और संबंधित विभागीय प्रभारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी है।

मशीन चोरी होना मेरी जानकारी में नहीं...मशीन चोरी हो जाने की बात फिलहाल मेरी जानकारी में नहीं है। मामले की जांच करवाता हूं। यदि ऐसा हुआ है तो चोरी का केस दर्ज कराएंगे। - डॉ. आर्या, प्रभारी, कैंसर विभाग, एमवाय अस्पताल, इंदौर

संबंधित समाचार

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

5 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

11 minutes ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

19 minutes ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

21 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 1 hour ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 1 hour ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 1 hour ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 1 hour ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 2 hours ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 2 hours ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 2 hours ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 2 hours ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 2 hours ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!