खबर
Top News

देखिए वीडियो: चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 3:45 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोइथराम चौराहे पर शनिवार दोपहर चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार में मौजूद चालक आग की चपेट में आ गया और सभी गेट लॉक होने के कारण अंदर ही फंस गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस जवानों ने बिना देर किए कार का कांच तोड़ा और चालक को बाहर निकाला।

चालक की हालत गंभीर होने पर पुलिस जवान उसे लोडिंग रिक्शा में लेकर अस्पताल पहुंचे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ने पर जवानों ने CPR भी दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक चालक करीब 40 प्रतिशत झुलसा है। फिलहाल उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गेट नहीं खुले तो पुलिस ने कांच तोड़कर निकाला
घटना शनिवार दोपहर चोइथराम चौराहे की है। कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

इसी दौरान ट्रैफिक थाना जोन-4 के टीआई सुमित बिलोनिया अपनी टीम के साथ यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे।

आग की लपटों के बीच चालक कार से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गेट लॉक होने के कारण वह फंस गया।

स्थिति की गंभीरता देखते हुए टीआई बिलोनिया ने आरक्षक विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जेपी तिवारी के साथ मिलकर कार का कांच तोड़ा। इसके बाद चालक को बाहर निकाला गया।

लोडिंग रिक्शा में CPR देते हुए अस्पताल ले गए
टीआई सुमित बिलोनिया के मुताबिक कार पुरानी थी और शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

आग लगने के बाद कार के सभी गेट लॉक हो गए थे। पुलिस जवानों ने पहले गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया।

घायल की पहचान रुपेश पिता दुलीचंद यादव, निवासी गायत्री नगर के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिस जवान उसे लोडिंग रिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे।

रास्ते में उसे CPR दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके करीब 40 प्रतिशत झुलसने की जानकारी दी है।

कुछ ही मिनटों में कार बनी आग का गोला
चलती कार में अचानक आग लगने के बाद चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने कार के हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

समय रहते ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला। पुलिस की तत्परता से गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सका।

संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई
Top News

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

about 10 hours ago
मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन
Top News

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

about 11 hours ago
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Top News

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

about 11 hours ago
इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध
Top News

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

about 11 hours ago
एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी
Top News

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

about 11 hours ago
YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Top News

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

about 11 hours ago
जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल
Top News

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

about 12 hours ago
स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई
Top News

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

about 12 hours ago
देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी
Top News

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

about 12 hours ago
पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे
Top News

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

about 12 hours ago
शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया
Top News

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

about 12 hours ago
इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग
Top News

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

about 12 hours ago
मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Top News

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

about 12 hours ago
कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली
Top News

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

about 12 hours ago
बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता
Top News

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

about 13 hours ago
सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत
Top News

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

about 13 hours ago
दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन
Top News

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

about 13 hours ago
सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर
Top News

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

about 13 hours ago
धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट
Top News

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!