अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा: तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बरोठा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सांसी मोहल्ले में दबिश देने के बाद आसपास के इलाकों में सर्चिंग की।
शराब बनाने का सामान छिपाकर रखा मिला
शुरुआती तलाशी में कुछ नहीं मिला, लेकिन पुलिस टीम जब तालाब किनारे स्थित नाले तक पहुंची तो वहां शराब बनाने का सामान छिपाकर रखा मिला। पुलिस ने मौके से 6 अवैध शराब की भट्टियां तोड़ीं और करीब 800 लीटर महुआ लहान नष्ट किया।
शुरुआती तलाशी में नहीं मिली शराब, नाले तक पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक सांसी मोहल्ले में कार्रवाई के दौरान शुरुआत में शराब या शराब बनाने की सामग्री नहीं मिली। इसके बाद टीम ने आसपास के संभावित ठिकानों की तलाशी शुरू की। सर्चिंग करते हुए पुलिस तालाब के किनारे स्थित एक नाले तक पहुंची। यहां झाड़ियों और अन्य स्थानों के बीच शराब बनाने का सामान छिपाकर रखा गया था।
6 भट्टियां, ड्रम और केन बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस को नाले और आसपास के इलाके से 6 बंद अवैध भट्टियां मिलीं। इसके अलावा 6 लोहे के ड्रम, महुआ लहान से भरे 5 बड़े ड्रम और 7 छोटी केन भी बरामद की गईं। इनमें करीब 800 लीटर महुआ लहान रखा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही लहान को नष्ट कर दिया और अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों को तोड़ दिया।
छिपाकर रखा था शराब बनाने का पूरा इंतजाम
पुलिस के मुताबिक मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री को सुनसान जगह पर छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त किया और अवैध भट्टियों को नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई से पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अवैध शराब के लिए इस्तेमाल किए जा रहे छिपे ठिकानों की भी लगातार सर्चिंग की जाएगी।
ग्रामीणों से सूचना देने की अपील
पुलिस की ओर से चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और आम लोगों को अवैध शराब बनाने या बेचने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर ऐसे ठिकानों पर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में बरोठा थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह, विजय सिंह बैस, शारदा ठाकुर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

चलती कार में लगी आग:अंदर फंसा चालक; ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!