खबर
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार: रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 4:38 pm
शेयर करें:
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर जीआरपी ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ते हुए पंजाब की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं ट्रॉली बैग समेत पांच बैग में करीब 75 किलो डोडा चूरा लेकर जा रही थी।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 74 किलो 995 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर स्टेशन पहुंची पुलिस
जीआरपी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 8 पर दो महिलाएं मादक पदार्थ लेकर बैठी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही दोनों महिलाएं वहां से जाने लगीं। संदेह होने पर जीआरपी ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया और पूछताछ शुरू की।

पांच बैग की तलाशी में मिली नशे की खेप
पूछताछ में महिलाओं ने अपनी पहचान परमिंदर (36) निवासी तलवंडी कला, थाना लाडूवाल, जिला लुधियाना और जसबिंदर उर्फ किंदर (47) निवासी तलवंडी कला, थाना लाडूवाल, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान परमिंदर के तीन बैग से 41 किलो 555 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। वहीं जसबिंदर के दो बैग से 33 किलो 440 ग्राम डोडा चूरा मिला। दोनों के पांच बैग से बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 74 किलो 995 ग्राम निकला।

कहां से लाई थीं और किसे करनी थी सप्लाई?
जीआरपी ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडा चूरा वे कहां से लेकर आई थीं और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

अधिकारियों को पूछताछ के दौरान मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

4 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

11 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

22 minutes ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

23 minutes ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

30 minutes ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

33 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 1 hour ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 1 hour ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 2 hours ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 2 hours ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 2 hours ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 3 hours ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!