नवविवाहिता ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
मेहगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में 18 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि विवाहिता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
19 अगस्त को ससुराल में हुई थी मौत
पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार शिवानी पत्नी कृष्णपाल गौतम निवासी वार्ड 8, मौ रोड, मेहगांव की रहने वाली थी। 19 अगस्त की शाम करीब 6 से रात 8 बजे के बीच उसने ससुराल में आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
जांच के दौरान पुलिस के सामने आरोप आया कि शिवानी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था।
पुलिस ने मामले में शिवानी के पति कालू उर्फ कृष्णपाल पुत्र संग्राम सिंह गौतम, जेठ मंगलसिंह पुत्र संग्राम सिंह गौतम, सास मीनू उर्फ कमलादेवी पत्नी संग्राम सिंह गौतम और ससुर संग्राम सिंह गौतम, सभी निवासी वार्ड 8, मौ रोड मेहगांव, के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जांच के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में विवाहिता की मौत के पीछे दहेज प्रताड़ना से जुड़े आरोप सामने आए हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों, बयानों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपों की पूरी स्थिति जांच आगे बढ़ने के बाद स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!