खबर
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या: चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 5:06 pm
शेयर करें:
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या

खुलासा फर्स्ट, धार।
नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम बगड़ी में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद ने कथित तौर पर विवाद के बाद अपने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। ससुर के शरीर पर करीब पांच वार किए गए।

इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत

गंभीर हालत में धार से इंदौर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी और दादी सास पर भी चाकू से हमला किया, जिसमें दोनों घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को लेने आया था आरोपी
नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया के मुताबिक आरोपी अजय पिता कन्हैयालाल, निवासी मांगोद-अमझेरा, शुक्रवार को अपनी पत्नी कोमल को लेने उसके मायके बगड़ी पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अजय और परिवार के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि अजय ने पहले पत्नी से गाली-गलौज की और अचानक चाकू निकालकर उसके पिता महेश पिता प्रहलाद (42) पर हमला कर दिया।

ससुर पर किए चाकू से कई वार
पुलिस के अनुसार हमले में महेश के शरीर पर चाकू के करीब 5 वार लगे। वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी कोमल और दादी सास सुगनबाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों को भी चोटें आई हैं।

परिवार में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन गंभीर रूप से घायल महेश को उपचार के लिए धार अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें इंदौर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल कोमल और सुगनबाई का प्राथमिक उपचार कराया गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
शनिवार सुबह इंदौर में महेश के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव बगड़ी स्थित घर लाया गया तो परिवार में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में मुक्तिधाम पर महेश का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन शामिल हुए।

पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

1 minute ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

3 minutes ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

5 minutes ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

13 minutes ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

25 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

30 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

37 minutes ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

42 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!