युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के अन्ना नगर में शुक्रवार रात हंसी-मजाक को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसी सूरज को शक था कि एक दंपती उसका मजाक उड़ा रहा है। इसी बात को लेकर उसने पहले पति-पत्नी से विवाद और गाली-गलौज की।
साथियों के साथ दोनों पर किया हमला
विरोध करने पर आरोप है कि सूरज ने अपने साथियों के साथ दोनों पर हमला कर दिया। दंपती को बचाने पहुंचे 22 वर्षीय रितिक गौड़ के सिर पर भी आरोपियों ने पत्थर से वार किया।
घटना के समय बाहर से गंभीर चोट नजर नहीं आई, लेकिन करीब दो घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक मौत इंटरनल ब्लीडिंग के कारण हुई।
घर के बाहर मजाक कर रहा था दंपती
पुलिस के मुताबिक रितिक अन्ना नगर में रहता था और चाय की दुकान पर काम करता था। उसके घर के पास ही उसकी बहन और जीजा विजय रहते हैं।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे विजय और उनकी पत्नी घर के बाहर खड़े होकर हंसी-मजाक कर रहे थे और सूरज नाम के व्यक्ति के बारे में बातचीत कर रहे थे। पास में रहने वाले सूरज को लगा कि दोनों उसी का मजाक उड़ा रहे हैं।
गाली-गलौज के बाद साथियों के साथ हमला
इसी बात को लेकर सूरज ने विजय और उसकी पत्नी से विवाद शुरू कर दिया। दंपती ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोप है कि सूरज अपने साथियों के साथ उन पर टूट पड़ा।
आरोपियों ने डंडे और पत्थरों से दोनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर रितिक मौके पर पहुंचा और अपनी बहन-जीजा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगा।
सिर पर पत्थर लगने के बाद घर चला गया
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रितिक के साथ भी मारपीट की और उसके सिर पर पत्थर से वार किया। उस समय उसके सिर पर गंभीर चोट दिखाई नहीं दे रही थी और खून भी नहीं निकला था।
घटना के बाद रितिक घर चला गया। करीब दो घंटे बाद रात 12 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
इंटरनल ब्लीडिंग से मौत, 6 पर हत्या का केस
अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के रितिक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर उसकी मौत का कारण इंटरनल ब्लीडिंग बताया है। मामले में पुलिस ने सूरज, उसके भाई कबीर समेत छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
सूरज और कबीर को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, हमले में शामिल अन्य लोगों और युवक की मौत से जुड़े परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!