विदेश से आई 9 साल की एनी: आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आमतौर पर बेहतर और सस्ते इलाज के लिए विदेशों से मरीज भारत आते हैं, लेकिन इंदौर में मेडिकल टूरिज्म का एक अनोखा मामला सामने आया है।
श्रीलंका की 9 साल की फीमेल यॉर्कशायर टेरियर डॉग ‘एनी’ अपनी आंखों का इलाज कराने हजारों किलोमीटर का सफर तय कर इंदौर पहुंची।
आंख में मोतियाबिंद के कारण उसकी नजर कमजोर हो गई थी। शुक्रवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उसकी कैटरैक्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की और आंख में नया लेंस लगाया।
श्रीलंका में नहीं मिला विशेषज्ञ, भारत को चुना
एनी की आंख के लेंस में सफेदी आने के बाद उसे साफ दिखाई देना मुश्किल हो रहा था। उम्र बढ़ने के साथ उसकी परेशानी भी बढ़ती गई।
उसकी मालकिन बेथनी एन हॉपकिंस अमेरिका की नागरिक हैं और फिलहाल श्रीलंका में रहती हैं। श्रीलंका में पेट्स की कैटरैक्ट सर्जरी के विशेषज्ञ नहीं मिलने पर उन्होंने एनी के इलाज के लिए भारत का रुख किया।
एनी को पहले फ्लाइट से श्रीलंका से चेन्नई लाया गया और फिर चेन्नई से इंदौर पहुंचाया गया। लंबी यात्रा के दौरान उसकी विशेष देखभाल की गई।
इंदौर को इलाज के लिए इसलिए चुना गया, क्योंकि यहां पालतू जानवरों की आंखों की सर्जरी के लिए विशेषज्ञ सुविधा उपलब्ध है।
1 लाख में भारत में इलाज, अमेरिका में खर्च करीब 6 लाख
वेटरनरी सर्जन एवं आई सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान के मुताबिक, एनी को भारत लाने की एक बड़ी वजह इलाज का खर्च भी है।
भारत में पेट की कैटरैक्ट सर्जरी का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है, जबकि अमेरिका में यही सर्जरी करीब 6 लाख रुपए तक पड़ सकती है।
यानी अमेरिका की तुलना में भारत में यह इलाज करीब छह गुना तक सस्ता है। यात्रा के लिहाज से भी भारत करीब है। श्रीलंका से अमेरिका पहुंचने में जहां करीब 24 घंटे लग सकते हैं, वहीं भारत पहुंचने में लगभग 3 से 4 घंटे लगते हैं।
आंख में लगाया नया लेंस, 10-15 दिन इंदौर में रहेगी एनी
सर्जरी के दौरान एनी की आंख में इंट्राऑक्युलर लेंस (IOL) लगाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार नए लेंस को आंख में एडजस्ट होने में करीब 2 से 3 दिन लग सकते हैं। सामान्य तौर पर ऑपरेशन के 2 से 4 दिन में नजर में सुधार शुरू हो सकता है।
एनी को ऑपरेशन के तुरंत बाद श्रीलंका नहीं ले जाया जाएगा। उसकी आंख की रिकवरी और नए लेंस के एडजस्टमेंट पर नजर रखने के लिए वह करीब 10 से 15 दिन इंदौर में रहेगी।
इस दौरान डॉक्टर नियमित जांच करेंगे। संतोषजनक रिकवरी के बाद वह अपनी मालकिन के साथ श्रीलंका लौटेगी।
विदेशी पेट को भारत लाना भी आसान नहीं
विदेश से किसी पालतू जानवर को इलाज के लिए भारत लाने के लिए कई सरकारी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं।
इसके लिए पेट की बीमारी, प्रस्तावित इलाज, डॉक्टर और उपचार केंद्र सहित जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। अनुमति मिलने के बाद ही उसे भारत लाया जा सकता है।
पेट मेडिकल टूरिज्म की अनोखी मिसाल
डॉ. चौहान के अनुसार, विदेशी पालतू जानवर को आंख की सर्जरी के लिए भारत लाए जाने का यह अनोखा मामला है।
एनी की कहानी यह भी दिखाती है कि भारत में पेट्स के इलाज की विशेषज्ञ सुविधाएं अब विदेशी पालतू जानवरों के लिए भी आकर्षण बन रही हैं।
बेहतर विशेषज्ञता, कम खर्च और नजदीकी लोकेशन के कारण आने वाले समय में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ सकती है।
संबंधित समाचार

चलती कार में लगी आग:अंदर फंसा चालक; ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!