खबर
Top News

हादसा: पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 4:43 pm
शेयर करें:
हादसा

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उर्दूपुरा क्षेत्र की रस्सी गली में शनिवार दोपहर पुराना मकान तोड़ते समय अचानक दीवार भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गई। मलबे में तीन मजदूर दब गए, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में सुनीता, गोपाल और राजू शामिल हैं। सभी का चरक भवन स्थित जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

6-7 मजदूर कर रहे थे मकान डिस्मेंटल का काम
हादसा कमल सांखला के मकान में हुआ। पुराने मकान को तोड़कर नया घर बनाया जाना था। शनिवार को करीब 6 से 7 मजदूर मकान को डिस्मेंटल करने में जुटे थे।

इसी दौरान मजदूर दीवार तोड़ रहे थे, तभी अचानक दीवार का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा व तीन मजदूर चपेट में आ गए। महिला मजदूर सुनीता को पैर में चोट आई है, जबकि गोपाल और राजू के हाथ-पैर में चोटें लगी हैं। दोनों का एक्स-रे कराया गया है।

एक के हाथ, दूसरे के पैर में फ्रैक्चर
सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि हादसे में दो पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं। महिला को मामूली चोट आई है, जबकि दोनों पुरुष मजदूरों के हाथ-पैर में चोट लगी है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के मुताबिक, एक मजदूर के हाथ और दूसरे के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि महिला मजदूर के पैर में चोट आई है।

घर के सामने हादसा, परिवार और लोगों ने बचाया
हादसे वाली जगह के ठीक सामने मुकेश भाटी का घर है। घटना के समय उनके परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर मौजूद थे। दीवार गिरते ही सभी ने मिलकर मलबा हटाया और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

भाटी ने बताया कि उन्होंने घायलों को अस्पताल ले जाते समय ही कलेक्टर को घटना की जानकारी दे दी थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायलों के इलाज की व्यवस्था कर दी गई।

अचानक गिर गई दीवार
मजदूरों के मुताबिक वे रोज की तरह मकान तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बिना किसी चेतावनी के दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

8 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

13 minutes ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

25 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

31 minutes ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

31 minutes ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

39 minutes ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

41 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 1 hour ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 2 hours ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 2 hours ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 2 hours ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!