खबर
Top News

चौकीदार को कार से कुचलने वाला लिव इन जोड़ा पहुंचा जेल: पूछताछ में खुलासा- प्रेमिका के सामने हाथ उठाने से भड़का था कमल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अगस्त 2026, 2:46 pm
शेयर करें:
चौकीदार को कार से कुचलने वाला लिव इन जोड़ा पहुंचा जेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र की लॉ-एक्जॉटिका कॉलोनी में चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय की कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी कमल उर्फ राजा कुमावत और उसकी महिला मित्र सेजल उर्फ शालिनी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना 26 अगस्त की रात धर्मेंद्र मालवीय निर्माणाधीन कॉलोनी में परिवार के साथ चौकीदारी कर रहा था। कमल महिला मित्र सेजल के साथ कार से कॉलोनी के गेट पर पहुंचा। धर्मेंद्र ने कॉलोनी में निर्माण होने और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अंदर जाने से मना किया।

इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बढ़ने पर धर्मेंद्र के परिजन भी पहुंच गए। इसी दौरान कमल ने धर्मेंद्र के साथ मारपीट की। धर्मेंद्र के भाई दुर्गेश ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसे धमकाया। बाद में कॉलोनी के जिम्मेदार व्यक्ति से फोन पर बात हुई और मामला शांत हो गया।

इसके बाद आरोपी कार लेकर चला गया। कुछ देर में लौटा। तेज रफ्तार कार से वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की पत्नी ज्योति और भानजा गोविंद भी घायल हुए। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोप ने धर्मेंद्र पर कार चढ़ा दी। वारदात के बाद आरोपी कमल और सेजल निकल गए। मोबाइल बंद कर लिए और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग छिप गए। पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर दोनों की तलाश शुरू की।

पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों शहर से बाहर जाने की तैयारी में हैं। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों से घटना को लेकर जानकारी ली गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार जब्त करने के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

बायपास से उज्जैन तक तलाश... पुलिस की जांच में दोनों के उज्जैन जाने की बात सामने आई। उनके संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई। दोनों को पकड़ने के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली। पूछताछ में घटनाक्रम से जुड़े कई बिंदुओं की जानकारी जुटाई है।

छह महीने पहले पत्नी से अलग होने की जानकारी
खुलासा फर्स्ट को मिली जानकारी के अनुसार कमल कुमावत अय्याश है, जिसके चलते पत्नी करीब छह महीने छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह पूरी तरह अय्याशी करने लगा। सेजल उर्फ शालिनी को साथ रख लिया और उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।

वहीं सेजल उर्फ शालिनी तिवारी के बारे में जानकारी सामने आई है पहले इवेंट से जुड़े काम करती थी। कुछ महीने पहले यह काम छोड़ दिया था और इसके बाद से कमल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। यह बात भी सामने आई है सेजल पब-बार की शौकीन होने के साथ सूखे नशे की भी आदी है। पुलिस दोनों के संबंधों और घटना के दौरान महिला की भूमिका की भी जांच कर चुकी है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 4 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 4 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 4 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 4 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 4 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 4 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 4 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 4 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 4 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 4 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 5 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 5 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 5 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 5 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 5 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 5 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 5 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 5 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 5 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!