इन्फ्लूएंसर और पुलिसकर्मी के बीच विवाद: हेड कांस्टेबल को दी थप्पड़ मारने की धमकी
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में एक खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बताने वाला युवक पुलिसकर्मी से खुलेआम बहस करता और धमकी देता नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। हीरानगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 136 स्थित जंगल कैफे के बाहर बनी नर्सरी में एक तेज रफ्तार कार (MP09-CU-4222) अनियंत्रित होकर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार तीन युवक नशे की हालत में थे।
हादसे में नर्सरी के बाहर खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कार सवार युवक फरार हो गए, जबकि ड्राइवर राहुल घायल अवस्था में वहीं रह गया। बताया जा रहा है कि कार के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली हैं।
पुलिस पहुंची तो बढ़ा विवाद
सूचना मिलते ही हीरानगर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल खेम सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सोनू के साथ उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी तक दे डाली।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन्फ्लूएंसर लगातार पुलिस पर दबाव बना रहा था और माफी मंगवाने की कोशिश कर रहा था। वहीं पुलिसकर्मी घायल ड्राइवर को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने पर जोर दे रहे थे।
पुलिसकर्मी को दी धमकी
इन्फ्लूएंसर सोनू का कहना था कि अगर पुलिसकर्मी ने माफी नहीं मांगी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। उसने यह भी दावा किया कि उसके एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वीडियो वायरल होने पर पुलिस को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के दबाव में आने से इनकार किया है।
पहले भी विवादों में रहा जंगल रेस्टोरेंट
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी जंगल रेस्टोरेंट में शहर के कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की नाइट पार्टी हुई थी, जिसका वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हुआ था।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे सामने कोई भी हो।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!