हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: गोमांस से भरा ट्रक पकड़ाया; स्लॉटर हाउस को किया सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में PHQ के सामने पकड़े गए मांस से भरे ट्रक मामले में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। ट्रक में गोमांस होने के आरोप के बाद निगम प्रशासन ने संबंधित स्लॉटर हाउस को सील कर ताला लगवा दिया है।
हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय के बाहर मौजूद थे और नारेबाजी कर रहे थे। उनका आरोप है कि जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हो चुकी है।
स्लॉटर हाउस संचालक से पूछताछ
हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। स्लॉटर हाउस के संचालक असलम चमड़ा को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस उनसे मांस की सप्लाई चेन, पैकिंग और ट्रांसपोर्टेशन के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट और विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
ट्रक में 26 टन मांस होने का दावा
मामले में शामिल जय मां भवानी संगठन के भानु हिंदू ने दावा किया कि ट्रक में करीब 26 टन मांस मिला था। उनका कहना है कि यह मांस हैदराबाद और मुंबई होते हुए विदेश भेजे जाने की तैयारी में था।
भानु हिंदू ने आरोप लगाया कि पुलिस स्पष्ट रवैया नहीं अपना रही और कार्यकर्ताओं को एक विभाग से दूसरे विभाग के बीच भटका रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन पुलिस इसे दबाने की कोशिश कर रही है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
नगर निगम ने स्लॉटर हाउस सील कर दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट आने की बात कही गई थी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!