खबर
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त: कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 3:32 pm
शेयर करें:
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा खान और उनके करीबी डॉ. नफीस खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा’ जैसे नारे को लेकर सख्त टिप्पणी की।

जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का नारा देश के कानून और उसकी एकता को खुली चुनौती देता है तथा लोगों को हिंसा और देश के खिलाफ उकसाने वाला है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे नारे की तुलना ‘जय श्रीराम’, ‘हर हर महादेव’, ‘सत श्री अकाल’ या ‘अल्लाहु-अकबर’ जैसे धार्मिक नारों से नहीं की जा सकती। अदालत ने मामले के तथ्यों और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया।

तौकीर रजा सितंबर 2025 से जेल में
तौकीर रजा बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुई हिंसा के मामले में आरोपी है। वह 27 सितंबर 2025 से जेल में बंद है। पुलिस ने उसे मामले का मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड बताया है।

वहीं, तौकीर रजा की ओर से आरोपों से इनकार करते हुए कहा गया है कि उसे राजनीतिक साजिश और रंजिश के चलते फंसाया गया है।

बचाव पक्ष ने कहा- हिंसा के लिए कोई आह्वान नहीं किया
तौकीर रजा के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि मौलाना निर्दोष है और उसने कभी हिंसा का आह्वान नहीं किया। वकील के मुताबिक, घटना के समय तौकीर मौके पर मौजूद भी नहीं था और 26 सितंबर को उसे घर में नजरबंद कर दिया गया था।

बचाव पक्ष ने कहा कि तौकीर ने न कोई भाषण दिया और न ही ऐसी कोई अपील की, जिसे हिंसा, अव्यवस्था या सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाने वाला माना जा सके।

वकील ने यह भी तर्क दिया कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने और धारा 163 लागू होने के बाद प्रस्तावित प्रदर्शन का आह्वान वापस ले लिया गया था।

सरकार ने कहा- भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया
राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि 19 सितंबर 2025 को एक बैठक के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों से इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में जुटने की अपील की गई थी।

सरकार के मुताबिक, प्रशासन ने BNSS की धारा 163 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद करीब 200 से 250 लोग इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान की ओर बढ़े।

अभियोजन के अनुसार, पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो नारेबाजी और पथराव हुआ। इस दौरान पेट्रोल बम से हमला और हवाई फायरिंग किए जाने के भी आरोप हैं। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

कोर्ट ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर जताई सख्ती
हाईकोर्ट ने मामले की परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, दंगा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले कृत्यों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अदालत ने तौकीर रजा की ओर से भीड़ जुटाने के आरोप और उसके बाद हुई हिंसा से जुड़े तथ्यों को भी जमानत पर विचार करते समय महत्वपूर्ण माना।

वीडियो और नारेबाजी भी जांच के दायरे में
सरकार की ओर से अदालत में यह भी कहा गया कि घटना के बाद मुख्य आरोपी की ओर से सह-आरोपियों के माध्यम से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें भीड़ को धन्यवाद और उसकी सराहना की गई। अभियोजन ने इन परिस्थितियों को मामले में आरोपी की भूमिका से जोड़ते हुए जमानत का विरोध किया।

क्या था बरेली हिंसा का पूरा मामला?
26 सितंबर 2025 को बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर विरोध-प्रदर्शन की स्थिति बनी थी। तौकीर रजा की ओर से लोगों से इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में जुटने की अपील किए जाने का आरोप है।

प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने और निषेधात्मक आदेश लागू होने के बावजूद भीड़ के जुटने के बाद पुलिस के साथ टकराव हुआ।

अभियोजन के अनुसार, इस दौरान पथराव, पेट्रोल बम से हमला और हवाई फायरिंग की घटनाएं हुईं, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

मामले में तौकीर रजा को मुख्य आरोपी बनाया गया और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए। गिरफ्तारी के बाद उसने जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

संबंधित समाचार

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

2 minutes ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

10 minutes ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

13 minutes ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

14 minutes ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

18 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

20 minutes ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

21 minutes ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

31 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

31 minutes ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

36 minutes ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 1 hour ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 1 hour ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

about 1 hour ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

about 1 hour ago
खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती
Top News

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

about 2 hours ago
जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

about 2 hours ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

about 2 hours ago
हादसे दर हादसे, मौत दर मौत
Top News

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

about 2 hours ago
कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!