जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन: आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। युवक की हरकत देखते ही मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और समय रहते सुरक्षित बचा लिया।
डीजे गाड़ी के सौदे को लेकर विवाद
युवक की पहचान आकाश, निवासी जामनिया खुर्द के रूप में हुई है। आकाश ने आरोप लगाया कि शुभम और गोलू कुशवाहा ने उसके साथ डीजे गाड़ी के नाम पर धोखाधड़ी की। उसके मुताबिक, गाड़ी का सौदा 11.20 लाख रुपए में तय हुआ था।
आरोप है कि उसने 2 लाख रुपए नकद देने के साथ कोरे चेक भी दिए। इसके बाद उसे जिस गाड़ी का सौदा दिखाया गया था, उसके बजाय दूसरी गाड़ी सौंप दी गई। आकाश का दावा है कि इस गाड़ी में लगा डीजे सिस्टम भी खराब था।
नए सामान के नाम पर भी रकम लेने का आरोप
आकाश ने आरोप लगाया कि इसके बाद गाड़ी में नया सामान लगवाने के नाम पर उससे करीब 2.10 लाख रुपए और खर्च करवाए गए। इसके अलावा उससे 98 हजार रुपए भी लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपी लगातार गाड़ी वापस ले जाने की धमकी दे रहे थे। इसी विवाद को लेकर वह लंबे समय से परेशान था।
जनसुनवाई में उठाया खौफनाक कदम
आकाश का कहना है कि धोखाधड़ी और मानसिक परेशानी से तंग आकर उसने जनसुनवाई के दौरान यह कदम उठाने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
पुलिस युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित दस्तावेज, लेन-देन और गाड़ी के सौदे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!