लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत: चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिमरोल थाना क्षेत्र के लोधिया कुंड में सोमवार दोपहर हादसे में कुंड में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। इससे पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए है। यह बात सामने आई है कुंड के खतरनाक और गहरे हिस्से में जाने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगा था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया था। कोई अन्य सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं थी। कई पर्यटन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड फाड़े जाने के कारण लोग खतरनाक स्थान तक पहुंच रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मृतक गौरी नगर निवासी अजीतसिंह चौहान (26) और वीणा नगर निवासी अंजलि चौहान (23) के रूप में हुई है। दोनों भाई-बहन थे। पुलिस के मुताबिक महेंद्र सिंह अपने भाई रोहित सिंह राठौर और कजिन अभिराज सिंह चौहान के साथ लोधिया कुंड घूमने गए थे।
साथ अजीत, अंजलि और अश्विनी चौहान भी थे। दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कुंड के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान अंजलि, अश्विनी और अजीत एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। अचानक पत्थर पर अंजलि का पैर फिसल गया। वह पानी में गिरने लगी तो अजीत उसे बचाने के लिए आगे बढ़े।
इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। पीछे चल रहे महेंद्र और अभिराज ने अश्विनी को बाहर निकाल लिया, लेकिन अंजलि और अजीत डूब गए। आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से अंजलि और अजीत को निकाला गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। शवों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस का केस दर्ज किया है।
फटा चेतावनी बोर्ड नहीं बदला... लोधिया कुंड में गहरे पानी और हादसे के खतरे को देखते हुए लोगों को जोखिम वाले हिस्से में जाने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार कुंड पर आने वाले कुछ लोगों ने बोर्ड फाड़ दिया। इसे अब तक नहीं बदला गया है।
संबंधित समाचार

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!