खबर
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 4:16 pm
शेयर करें:
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

कोर्ट ने कहा-सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट के सामने तक गलत नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट और हूटर-सायरन लगे वाहन दिखाई दे रहे हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस संदीप एन. भट्ट और जस्टिस गजेंद्र सिंह की खंडपीठ ने की।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कहा कि अधिकारियों की ओर से किए जा रहे दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।

कोर्ट ने कहा कि कई वाहन गलत नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट के चल रहे हैं। इसके अलावा हूटर और सायरन लगे वाहन भी सड़कों पर नजर आ रहे हैं।

कोर्ट ने टिप्पणी की कि ऐसे वाहन हाईकोर्ट के सामने तक दिखाई दिए हैं। इससे ट्रैफिक नियमों के पालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

660 सीसीटीवी और चौराहों पर जवानों की जानकारी
याचिकाकर्ता पूर्व पार्षद महेश गर्ग की ओर से अधिवक्ता मनीष यादव और अधिवक्ता अनस मकरानी ने पिछली सुनवाई के आदेश का हवाला देते हुए न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखी।

उन्होंने बताया कि कोर्ट ने प्रशासन से शहर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या और प्रमुख चौराहों पर तैनात ट्रैफिक जवानों की जानकारी शपथपत्र के माध्यम से मांगी थी।

सरकार की ओर से बताया गया कि शहर के विभिन्न चौराहों पर 660 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और चौराहों पर जवानों की तैनाती की गई है।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर याचिकाकर्ता ने जताई आपत्ति
याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने सरकार के जवाब पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कैमरे और जवानों की तैनाती के बावजूद शहर में ट्रैफिक की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

उनका कहना था कि पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान तक सीमित दिखाई देती है, जबकि अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और जाम की समस्या पर भी प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

इस पर हाईकोर्ट ने भी कहा कि उसे जमीनी स्तर पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है। कोर्ट ने कहा कि केवल चालान बनाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।

भारी वाहनों की एंट्री पर भी सवाल
सुनवाई के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश का मुद्दा भी उठा। हाईकोर्ट ने पूछा कि भारी वाहनों की दिन में शहर में एंट्री को लेकर प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं।

कोर्ट ने इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी उल्लेख किया, जिनमें शहरों में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने की बात कही गई है।

सरकार की ओर से मामले में विस्तृत जवाब पेश करने के लिए समय मांगा गया। इसके बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 28 सितंबर वाले सप्ताह में निर्धारित की है।

संबंधित समाचार

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

6 minutes ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

9 minutes ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

25 minutes ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

28 minutes ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

30 minutes ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

33 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

36 minutes ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

37 minutes ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 1 hour ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 1 hour ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 1 hour ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

about 1 hour ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 1 hour ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

about 1 hour ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

about 2 hours ago
खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती
Top News

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

about 2 hours ago
जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

about 2 hours ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!