खबर
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए: तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 3:57 pm
शेयर करें:
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए

यूको बैंक के म्यूल खाते में पांच करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी करने वालों के लिए बैंक खाते और सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले दो युवकों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महू निवासी दीपक राव ने अपना बैंक खाता म्यूल अकाउंट के तौर पर उपलब्ध कराया, जबकि खाते से जुड़ी उसके नाम की सिम लसूड़िया निवासी गौरव राठौर के पास थी।

इसी सिम पर बैंक के ओटीपी आते थे। क्राइम ब्रांच की जांच में यूको बैंक की महू शाखा के इस खाते में पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन मिला है। यह रकम देश के करीब 14 राज्यों में हुई दर्जनों साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ी पाई गई है।

क्राइम ब्रांच ने राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, आई4सी, एनसीआरपी और साइबर क्राइम पोर्टल से मिले संदिग्ध म्यूल खातों के डेटा के आधार पर ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत जांच शुरू की थी। यूको बैंक महू शाखा के एक खाते की पड़ताल में बड़े साइबर नेटवर्क के तार सामने आए। जांच में पता चला कि दीपक राव ने अपना बैंक खाता साइबर ठगी की रकम के लिए उपलब्ध कराया था। खाते से जुड़ी उसके नाम की सिम उसने गौरव राठौर को दे रखी थी। बैंक से आने वाले ओटीपी इसी सिम पर पहुंचते थे।

यानी खाता किसी और के नाम पर और बैंकिंग से जुड़ी सिम किसी दूसरे के कब्जे में थी। पुलिस जांच में सामने आया कि इस खाते से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में हुई साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन हुए हैं। इन राज्यों से संबंधित दर्जनों साइबर अपराध शिकायतों में इस खाते का कनेक्शन सामने आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम खाते में आने के बाद कहां-कहां और किन खातों में ट्रांसफर की जाती थी।

एक अंडे का ठेला लगाता और दूसरा निजी नौकरी करता
गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि भी चौंकाने वाली है। दीपक राव 12वीं तक पढ़ा है और अंडे का ठेला लगाता है, जबकि गौरव राठौर बीकॉम स्नातक है और निजी नौकरी करता है। पुलिस को आशंका है कि दोनों सिर्फ म्यूल अकाउंट और सिम उपलब्ध कराने तक सीमित थे या साइबर ठगी के बड़े सिंडिकेट में इनकी भूमिका इससे आगे भी थी।

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, आठ एक्टिव सिम कार्ड, 10 बैंक पासबुक और 11 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। इन उपकरणों और बैंक खातों की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों, म्यूल खातों के नेटवर्क और ठगी की रकम के पूरे रूट का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।

संबंधित समाचार

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

2 minutes ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

4 minutes ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

13 minutes ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

21 minutes ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

23 minutes ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

25 minutes ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

29 minutes ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

31 minutes ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

42 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

42 minutes ago
लाभकारी मूल्य की मांग
Top News

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

about 1 hour ago
साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

about 1 hour ago
‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

about 1 hour ago
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

about 1 hour ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

about 1 hour ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

about 2 hours ago
खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती
Top News

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

about 2 hours ago
जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

about 2 hours ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!