क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी: मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी के लिए बैंक खाते और फर्जी पहचान जुटाने के बाद अब ठगों तक पहुंचने वाली एक और कड़ी का खुलासा हुआ है। सिम एक्टिवेट करने वाला पीओएस एजेंट ही दस्तावेजों का दुरुपयोग कर संदिग्ध सिम तैयार कर रहा था। क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन फास्ट-2.0’ के तहत दूधिया स्थित मोबाइल शॉप के पीओएस एजेंट धर्मेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया है।
जांच में उसकी ओर से बड़ी संख्या में सिम फर्जी तरीके से एक्टिवेट करने का खुलासा हुआ है। इनमें से एक सिम का कनेक्शन उत्तर प्रदेश में दर्ज दो साइबर अपराध शिकायतों से मिला, जिनमें 16 लाख 60 हजार 991 रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है।
क्राइम ब्रांच को आई4सी और राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से संदिग्ध पीओएस एजेंटों और फर्जी सिम उपयोगकर्ताओं से जुड़ा डेटा मिला था। ‘ऑपरेशन फास्ट-2.0’ के तहत सूची की जांच शुरू की गई। इसी दौरान दूधिया के धर्मेंद्र मोबाइल शॉप के पीओएस एजेंट धर्मेंद्र अहिरवार की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं।
तकनीकी जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र ने लोगों के दस्तावेजों का कथित तौर पर दुरुपयोग कर उनकी जानकारी और सहमति के बिना कई सिम एक्टिवेट की थीं। इन सिमों का बाद में वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े साइबर अपराधों में इस्तेमाल पाया गया।
संदिग्ध सिमों की जानकारी का एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों से मिलान किया गया तो एक सिम का कनेक्शन उत्तर प्रदेश में दर्ज दो साइबर अपराध शिकायतों से सामने आया। इन दोनों मामलों में कुल 16,60,991 की वित्तीय धोखाधड़ी होना पाया गया। पुलिस के सामने अब सवाल यह है कि धर्मेंद्र द्वारा एक्टिवेट की गई बाकी संदिग्ध सिम किन लोगों तक पहुंचीं और उनका इस्तेमाल देश में कहां-कहां साइबर ठगी के लिए किया गया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!