खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती: इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाकर खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
दिल्ली की तर्ज पर अब ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जा रही है। केस दर्ज होने के बाद संबंधित चालक को कोर्ट में पेश होकर जमानत करानी होगी।
यातायात पुलिस के मुताबिक, अब तक 12 प्रकरणों में 21 वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
दोषी पाए जाने पर चालक का लाइसेंस न्यूनतम छह महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है। इसके साथ आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा।
शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ड्रोन सर्विलांस के जरिए भी यातायात नियम तोड़ने वालों पर नजर रख रही है।
तीन हजार रुपए तक का जुर्माना
ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी संतोष कौल ने बताया कि खतरनाक और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।
इसके बाद पुलिस कोर्ट में चालान पेश करेगी और आरोपी वाहन चालक को कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश होना होगा।
दोषी पाए जाने पर लाइसेंस कम से कम छह महीने या उससे अधिक अवधि के लिए निलंबित किया जा सकता है। इसके अलावा तीन हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। गंभीर मामलों में अन्य कानूनी धाराओं के तहत जेल की कार्रवाई भी हो सकती है।
दोबारा पकड़े गए तो होगी अतिरिक्त कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, लाइसेंस निलंबित होने की अवधि में यदि कोई चालक दोबारा वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ अतिरिक्त कार्रवाई की जाएगी।
एडिशनल डीसीपी ने कहा कि सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना सिर्फ चालक के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास चल रहे वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा है।
लाल बत्ती तोड़ना, रॉन्ग साइड चलना, यातायात बाधित करना और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा करना अब पुलिस की निगरानी में रहेगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
चार ट्रैफिक जोन में कार्रवाई
अब तक शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है।
जोन-1: बाणगंगा में 1 और एरोड्रम में 2 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई।
जोन-2: विजय नगर में 2 और खजराना में 5 वाहन चालकों पर कार्रवाई।
जोन-3: भंवरकुआं, कोतवाली और तेजाजीनगर में 1-1 तथा पलासिया में 2 वाहन चालकों पर कार्रवाई।
जोन-4: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 2 वाहन चालकों पर कार्रवाई।
ड्रोन से भी रखी जा रही नजर
ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख चौराहों के साथ संवेदनशील सड़कों पर निगरानी बढ़ा दी है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान के लिए ड्रोन सर्विलांस का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि खतरनाक ड्राइविंग पर अंकुश लगाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!