खबर
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन: नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 2:57 pm
शेयर करें:
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
मध्यप्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से दुखद खबर सामने आई है। विदिशा के अपर कलेक्टर रहे IAS अनिल कुमार डामोर का मंगलवार को निधन हो गया। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

हाल ही में हुआ था भोपाल तबादला
अनिल कुमार डामोर हाल तक विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। राज्य शासन ने हाल ही में उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था।

तबादले के बाद वे विदिशा से रिलीव होकर भोपाल में नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया।

सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए थे चर्चित
अनिल कुमार डामोर अपने सहज, मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी उनका व्यवहार मित्रवत बताया जाता है।

यही वजह रही कि विदिशा में कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सम्मान हासिल किया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है।

मेडिकल कॉलेज पहुंचा प्रशासनिक अमला
निधन की सूचना मिलते ही विदिशा और आसपास के कई अधिकारी-कर्मचारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। अस्पताल में उनके परिचितों, अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। सभी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मेडिकल कॉलेज में आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, उनके निधन पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी शोक व्यक्त किया और दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

संबंधित समाचार

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

5 minutes ago
लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

10 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

20 minutes ago
खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती
Top News

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

31 minutes ago
जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

about 1 hour ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

about 1 hour ago
हादसे दर हादसे, मौत दर मौत
Top News

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

about 1 hour ago
कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

about 1 hour ago
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

about 1 hour ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

about 1 hour ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

about 2 hours ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

about 2 hours ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

about 2 hours ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 2 hours ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!