साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित: कमिश्नर ने किया पुरस्कृत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिसिंग के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया। पलासिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की गई।
साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया गया
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने और कर्मचारियों को अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत ड्यूटी के दौरान उल्लेखनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है।
साइबर ठगी के गिरोह का किया खुलासा
एरोड्रम थाने के उनि संजय बिश्नोई, आरक्षक अमर जाटव, जोगेश लश्करी और आनंद को साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा कर 6 आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।
103 ग्राम एमडी ड्रग्स पकड़ने वाली टीम भी सम्मानित
क्राइम ब्रांच के आरक्षक रिंकु यादव, कन्हैया दांगी, होतम सिंह और धर्मेंद्र सोनगरा को एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर 103.55 ग्राम एमडी जब्त करने पर पुरस्कृत किया गया।
ट्रैफिक व्यवस्था और ड्रोन संचालन के लिए सम्मान
यातायात पुलिस के रक्षित निरीक्षक राजू सांवले को मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई और सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता के लिए सम्मान मिला। आरक्षक दुबलिया हटिला को बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन संचालन में योगदान देने पर पुरस्कृत किया गया।
वहीं यातायात थाने की महिला आरक्षक ममता, मेघा इस्के और निकिता को बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।
सोशल मीडिया और साइबर पोर्टल पर बेहतर काम
पुलिस उपायुक्त कार्यालय जोन-4 के आरक्षक आशीष मिश्रा को पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों और नवाचारों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करने के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस आयुक्त कार्यालय के प्रआर अजय सिंह सेंगर को मीडिया से बेहतर समन्वय और पुलिस की उपलब्धियों को मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सामने लाने में योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया।
जोन-2 के आरक्षक अविनाश दुबे को NCRP, MRM और GRM सहयोग पोर्टल पर प्रभावी कार्रवाई के लिए, जबकि राजा धनक को समन्वय पोर्टल पर आरोपी की प्रोफाइल तैयार करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अलावा आरक्षक अनिल शर्मा को म्यूल अकाउंट संबंधी कार्य और सर्वेश सिंह लोधी को CEIR पोर्टल पर बेहतर कार्रवाई के लिए पुरस्कृत किया गया।
अच्छे काम को पहचान देने की पहल
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!