जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला: पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस के जिलाबदर आदेश को धता बताते हुए चंदन नगर का शातिर बदमाश काला शहर की सीमा में वापस आकर घूम रहा था। एक साल के लिए इंदौर सहित आसपास के चार जिलों से बाहर किए गए बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाई, लेकिन मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को सूचना मिली थी कि जिलाबदर बदमाश नूरी मस्जिद के पास चंदन नगर क्षेत्र में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी सादिक उर्फ लाला पिता गुलफाम (44) निवासी सहयोग नगर, नूरी मस्जिद के पीछे को गिरफ्तार कर लिया।
सादिक के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 18 जुलाई 2026 को उसके खिलाफ निष्कासन आदेश जारी किया था। आदेश के तहत उसे एक वर्ष के लिए इंदौर के साथ उज्जैन, देवास, धार और खरगोन जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद वह पहचान छिपाकर इंदौर में दाखिल हो गया। परसों पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आदेश का उल्लंघन करने पर सादिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कार्रवाई की गई है।
अवधि पूरी होने से पहले ही इंदौर लौट आया
पुलिस के अनुसार सादिक उर्फ काला के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट और अवैध हथियार रखने सहित दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे आपराधिक रिकॉर्ड के चलते उसे जिलाबदर किया गया था, लेकिन वह आदेश की अवधि पूरी होने से पहले ही इंदौर लौट आया।
संबंधित समाचार

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!