देखिए वीडियो: बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक सवार की पिछली सीट पर नागिन फन फैलाकर बैठी मिली।
खास बात यह रही कि बाइक सवार को काफी देर तक इसकी भनक तक नहीं लगी। पीछे मुड़कर देखने पर सीट पर नागिन नजर आई तो उसने तुरंत बाइक रोक दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीछे देखा तो सीट पर बैठी थी नागिन
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे बाइक की पिछली सीट की ओर हलचल महसूस हुई। उसने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा, उसके होश उड़ गए। सीट पर नागिन फन फैलाए बैठी थी।
सांप को देखते ही उसने तत्काल बाइक रोक दी और उससे दूरी बना ली। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
पुलिस पहुंची, भीड़ को हटाया
घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को बाइक और सांप से दूर किया, ताकि घबराहट में कोई व्यक्ति उसके करीब न जाए और हादसा न हो। इसके बाद सर्पमित्र को मौके पर बुलाया गया।
सुरक्षित किया नागिन का रेस्क्यू
सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक नागिन को बाइक की पिछली सीट से बाहर निकाला और उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
घटना के दौरान बाइक सवार के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि, चलती बाइक पर पीछे बैठी नागिन को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
संबंधित समाचार

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!