देखिए वीडियो: सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 32 ग्राम सोने के जेवरात, कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए, बरामद किए हैं।
आरोपियों ने महंगे शौक और लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी की वारदात करना कबूल किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
दो सूने फ्लैट में चोरी की वारदात
पहली घटना 12 अगस्त को महालक्ष्मी नगर में हुई। फरियादिया अंजली पिता गिरिराज पटवारी के फ्लैट का ताला तोड़कर बदमाश पुरानी सोने की चेन, पेंडल, अंगूठी, कपड़े और नकदी चोरी कर ले गए थे। मामले में लसूड़िया थाने में अपराध दर्ज किया गया।
दूसरी वारदात 20 अगस्त को इसी क्षेत्र में हुई। साक्षी पिता अरविंद कुमार तोमर के सूने घर का ताला तोड़कर बदमाश सोने के आभूषण और नकदी ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज
लगातार हुई वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने विशेष टीम गठित की। टीम ने दोनों घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया।
फुटेज में दोनों वारदातों के दौरान एक जैसे हुलिए के दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने अलग-अलग कैमरों के फुटेज जोड़कर आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक किया व उनका पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गई। फुटेज आसपास के लोगों को दिखाने पर एक संदिग्ध की पहचान साहिल पिता अश्विन सिंह बिष्ट (22) के रूप में हुई।
पूछताछ में साथी का नाम भी सामने आया
पुलिस ने साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने दोनों चोरी की वारदात करना स्वीकार किया और अपने साथी अनुराग उर्फ भय्यू पिता अवधेश दुबे (25) का नाम बताया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दोनों मामलों में चोरी किए गए करीब 32 ग्राम सोने के आभूषण, कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए, बरामद किए गए।
साहिल पर 15, अनुराग पर 4 केस
पुलिस के अनुसार, आरोपी साहिल बिष्ट के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में चोरी, मारपीट और NDPS एक्ट सहित 15 अपराध पहले से दर्ज हैं। वहीं आरोपी अनुराग दुबे के खिलाफ चोरी, चेन स्नैचिंग और मारपीट के 4 मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की वारदातों और उनके संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
महंगे शौक के लिए बन गए चोर
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चोरी की वारदात करते थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी का माल कहां खपाया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!