यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग: सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल की अरेरा कॉलोनी में आवासीय क्षेत्र में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर सीलिंग की कार्रवाई के बीच अब इंदौर में भी ऐसी ही मांग उठी है।
हाईकोर्ट अधिवक्ता अजय कुमार असुदानी ने साकेत नगर में आवासीय क्षेत्र में चल रही कथित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर मुख्य सचिव, इंदौर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस भेजा है।
नोटिस में साकेत नगर की व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कराने और संबंधित परिसरों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
अधिवक्ता का कहना है कि यदि 15 दिन में कार्रवाई नहीं होती है तो वे सुप्रीम कोर्ट में संबंधित अधिकारियों को पक्षकार बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला
नोटिस में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे SLP (Civil) No. 8044/2025, लोगानथन बनाम तमिलनाडु राज्य मामले का हवाला दिया गया है।
नोटिस के मुताबिक, 25 मार्च के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के अधिकारियों को आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद 20 मई के आदेश में भी संबंधित पक्षों से आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग पर रोक और प्रभावी कार्रवाई के संबंध में हलफनामा मांगा गया था।
नोटिस में भोपाल के अरेरा कॉलोनी मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा गया है कि वहां हुई सीलिंग कार्रवाई और उसके बाद की परिस्थितियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को संभावित बताई गई है।
साकेत नगर में जिम-रेस्तरां समेत कई गतिविधियों का जिक्र
अधिवक्ता ने नोटिस में दावा किया है कि साकेत नगर मूल रूप से आवासीय क्षेत्र है, लेकिन पिछले 7-8 वर्षों में व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं।
नोटिस में साकेत/गुलमोहर क्षेत्र में संचालित फिट रिपब्लिक जिम का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि सुबह से रात तक गतिविधियां चलने के कारण साकेत से टेलीफोन नगर तक यातायात और पार्किंग की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा नोटिस में मिट्टी, नेबरहुड, कैफे पैलेट, मिस्टर बीन्स और राजहंस दाल बाफले सहित कई रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का उल्लेख किया गया है।
अधिवक्ता का कहना है कि देर रात तक व्यावसायिक गतिविधियां चलने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल की वजह से भी ट्रैफिक का हवाला
नोटिस में साकेत नगर के अंतिम छोर पर स्थित प्रोग्रेसिव स्कूल का भी उल्लेख किया गया है। इसमें स्कूल के कारण क्षेत्र में भारी यातायात होने का दावा किया गया है।
अधिवक्ता ने कहा है कि आवासीय क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों से रहवासियों के लिए यातायात, पार्किंग और अन्य समस्याएं बढ़ रही हैं।
‘स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत’ का आरोप
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय अधिकारियों की कथित मिलीभगत से आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
इसमें इंदौर मास्टर प्लान और मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के प्रावधानों का हवाला देते हुए जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
‘15 दिन में कार्रवाई नहीं तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’
अधिवक्ता असुदानी ने नोटिस में संबंधित अधिकारियों से साकेत नगर में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों की तत्काल जांच कराने और नियमों के विपरीत पाई जाने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
उनका कहना है कि यदि 15 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट में संबंधित अधिकारियों को पक्षकार बनाने के लिए आगे बढ़ना पड़ेगा।
असुदानी ने बताया कि फिलहाल नोटिस का जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि साकेत नगर जैसे पॉश आवासीय क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियों के कारण रहवासियों की परेशानी बढ़ रही है।
इंदौर में पहले भी उठ चुका है मुद्दा
इंदौर में आवासीय प्लॉट पर होटल, हॉस्टल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र-5 के विधायक महेंद्र हार्डिया ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था।
वहीं भोपाल के अरेरा कॉलोनी मामले में भी आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर रहवासियों और कारोबारियों के बीच विवाद सामने आया है। रहवासी सीलिंग की मांग कर रहे हैं, जबकि व्यापारी कारोबार प्रभावित होने का हवाला दे रहे हैं।
अब साकेत नगर को लेकर भेजे गए नोटिस के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रशासन और नगर निगम की ओर से नोटिस पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!