खबर
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद: कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
लॉकडाउन में शादियां बंद

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
सिरोंज जनपद पंचायत में सामने आए 30.18 करोड़ रुपए के कथित विवाह सहायता घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को कई अहम सुराग मिले हैं।

जांच में कोरोना संक्रमण के दौरान 2020 और 2021 में बड़ी संख्या में विवाह कागजों पर दर्ज कर सरकारी सहायता बांटे जाने की जानकारी सामने आई है।

कोरोना काल में लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण सार्वजनिक आयोजनों पर कई तरह की पाबंदियां थीं। इसके बावजूद विवाह सहायता योजना के तहत बड़ी संख्या में प्रकरण स्वीकृत किए गए।

आरोप है कि कई मामलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपात्र लोगों को पात्र दिखाया गया और उनके नाम पर 51-51 हजार रुपए की सहायता राशि जारी की गई।

ED अब यह पता लगाने में जुटी है कि योजना की रकम किन खातों में पहुंची, उसे किसने निकाला और इस पूरे कथित फर्जीवाड़े में किन लोगों की भूमिका रही।

लॉकडाउन में कैसे दिखाई गईं शादियां?
जांच के दौरान ED को विवाह सहायता से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इनमें कोरोना काल के दौरान हुए विवाहों का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि, कई आयोजनों के लिए प्रशासनिक अनुमति से जुड़े प्रमाण नहीं मिलने की बात सामने आई है।

जांच एजेंसी अब इन दस्तावेजों की सत्यता और उनमें दर्ज लाभार्थियों की जानकारी का मिलान कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि जिन लोगों के नाम पर राशि जारी हुई, वे वास्तव में योजना की पात्रता पूरी करते थे या नहीं।

तत्कालीन CEO शोभित त्रिपाठी गिरफ्तार
मामले में ED ने सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन CEO शोभित त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। उन्हें 2 सितंबर को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

ED ने उन्हें विशेष अदालत में पेश किया, जहां से 9 सितंबर तक ED की कस्टडी मंजूर की गई। जांच एजेंसी अब उनकी भूमिका के साथ-साथ कथित घोटाले से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। शोभित त्रिपाठी को पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक गोपाल भार्गव का रिश्तेदार बताया जाता है।

छापे में मिले दस्तावेज और डिजिटल सबूत
ED ने मामले में 3 अक्टूबर 2025 को कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों के साथ डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए।

जांच एजेंसी ने जब्त डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई है। डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की भी कोशिश की गई।

ED अब इन डिजिटल सबूतों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि योजना के लाभार्थियों की सूची, दस्तावेज और राशि जारी करने की प्रक्रिया में कौन-कौन लोग जुड़े थे।

बैंक खातों से नकद निकासी की जांच
जांच में सामने आए बैंक रिकॉर्ड भी ED के रडार पर हैं। एजेंसी को कुछ खातों में फर्जी पहचान पत्रों के इस्तेमाल की आशंका है।

जांच के मुताबिक, कुछ खातों में सहायता राशि पहुंचने के बाद रकम को छोटे-छोटे हिस्सों में नकद निकाले जाने के संकेत मिले हैं। ED अब इन निकासी का लाभार्थियों और कथित बिचौलियों से संबंध तलाश रही है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि 30.18 करोड़ रुपए की कथित घोटाले की रकम आखिर किन लोगों तक पहुंची और उसका इस्तेमाल कहां हुआ।

फर्जी लाभार्थियों से लेकर संपत्तियों तक जांच
ED अब कथित घोटाले के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है। जांच में फर्जी लाभार्थियों, पहचान दस्तावेजों, बैंक खातों और रकम की निकासी से जुड़े लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।

एजेंसी पता कर रही है कि कथित घोटाले की रकम से कोई संपत्ति या अन्य निवेश तो नहीं किया गया। वित्तीय और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर मामले में आगे और लोगों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और पूरी तस्वीर ED की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

10 minutes ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

25 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

25 minutes ago
खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती
Top News

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

36 minutes ago
जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

about 1 hour ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

about 1 hour ago
हादसे दर हादसे, मौत दर मौत
Top News

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

about 1 hour ago
कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

about 1 hour ago
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

about 1 hour ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

about 2 hours ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

about 2 hours ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

about 2 hours ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

about 2 hours ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 2 hours ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

about 2 hours ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!