नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
सागर के बंडा में अवैध शराब से हुई मौतों के बाद बुरहानपुर में भी प्रशासन और पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर मंगलवार सुबह 6 बजे आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना में एक साथ दबिश दी।
10 प्रकरण दर्ज किए
कार्रवाई के दौरान टीम ने 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब और 3300 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया। अवैध शराब के खिलाफ कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सुबह दरवाजा खोला तो सामने थी टीम
कार्रवाई सुबह-सुबह की गई, जिससे अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। टीम ने गांवों के साथ आसपास के जंगल और खेतों में भी तलाशी ली, जहां शराब बनाने के लिए रखा गया महुआ लहान बरामद किया गया।
आबकारी विभाग के मुताबिक, जब्त शराब, महुआ लहान और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपए है।
अफसरों की मौजूदगी में एक साथ दबिश
संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम पल्लवी पौराणिक, सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर, शिकारपुर थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, नायब तहसीलदार रजनीश उपाध्याय सहित आबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे और केतन भाबर तथा अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
कच्ची शराब के लिए बदनाम इलाकों पर नजर
जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना में पहले भी कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई होती रही है। मंगलवार की कार्रवाई में भी टीम ने उन स्थानों को निशाना बनाया जहां अवैध रूप से शराब बनाने और महुआ लहान जमा करने की जानकारी मिली थी।
शराब दुकानों की भी होगी जांच
सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर में संचालित शराब दुकानों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

लाभकारी मूल्य की मांग:किसान करेंगे देशव्यापी आंदोलन फिर उठी लागत के आधार पर

साइबर ठगी से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक बेहतर काम करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

‘सर तन से जुदा’ नारे पर हाईकोर्ट सख्त:कहा-कानून और देश की एकता को चुनौती; तौकीर रजा की जमानत खारिज

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा:एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!