खबर
Top News

जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा: एक करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 सितंबर 2026, 3:12 pm
शेयर करें:
जिम 365 डिग्री के 5 ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में टैक्स चोरी के खिलाफ सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की करीब 30 अधिकारियों की टीम ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर एक साथ जांच की।

कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में एक करोड़ रुपए से अधिक की टैक्स चोरी सामने आने की जानकारी है। CGST टीम ने जिम संचालक कुरैशी के चूनाभट्टी, कोहेफिजा, बावड़िया कलां, सिंधी कॉलोनी और जेके रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर दस्तावेज और बिलिंग रिकॉर्ड खंगाले।

बिना बिल वसूली से टैक्स चोरी का आरोप
अधिकारियों की जांच में सामने आया कि जिम में ग्राहकों को बिल जारी किए बिना भुगतान लिया जा रहा था। विभाग को आशंका है कि इसी प्रक्रिया के जरिए वास्तविक कारोबार छिपाकर टैक्स देनदारी कम की गई। जांच टीम ने फीस कलेक्शन, बिलिंग, बैंकिंग और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की है।

सितंबर 2025 के बाद बदले जीएसटी नियम
जांच में सितंबर 2025 के बाद लागू जीएसटी व्यवस्था को भी आधार बनाया गया है। विभाग के मुताबिक, नियमों में बदलाव के बाद इन सेवाओं के लिए इनपुट टैक्स क्रेडिट की व्यवस्था खत्म होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों को 5 प्रतिशत जीएसटी देना होता है।

आरोप है कि जिम संचालक की ओर से देय 5 प्रतिशत टैक्स जमा नहीं किया गया। इससे पहले इन प्रतिष्ठानों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू था।

30 अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई
CGST की कार्रवाई प्रधान आयुक्त एन. पदमश्री के निर्देश पर की गई। टीम का नेतृत्व एडिशनल कमिश्नर जी. मनिगंडा स्वामी ने किया। जांच के दौरान रिकॉर्ड की पड़ताल पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते रात में जिम 365 डिग्री के संबंधित प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।

मंगलवार को अधिकारी दोबारा पहुंचकर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच आगे बढ़ाएंगे। विभागीय जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी की वास्तविक राशि और उस पर लगने वाले ब्याज एवं जुर्माने की स्थिति स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

लॉकडाउन में शादियां बंद
Top News

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

24 minutes ago
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन
Top News

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

34 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

34 minutes ago
खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती
Top News

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

about 1 hour ago
जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन
Top News

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

about 1 hour ago
यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग
Top News

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

about 1 hour ago
हादसे दर हादसे, मौत दर मौत
Top News

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

about 1 hour ago
कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई
Top News

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

about 1 hour ago
सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार
Top News

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

about 2 hours ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

about 2 hours ago
बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त
Top News

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

about 2 hours ago
70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा
Top News

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

about 2 hours ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

about 2 hours ago
कोर्ट से फरार हुआ आरोपी
Top News

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र
Top News

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

about 2 hours ago
भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा
Top News

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

about 2 hours ago
सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद
Top News

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

about 3 hours ago
इंतजार खत्म
Top News

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!