ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की बाधाएं दूर, होली बाद होगा निर्माण शुरू: एक ही दिन में किया 200 से ज्यादा आपत्तियों का निराकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिंहस्थ के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर सड़क को लेकर लगाई गई आपत्तियों का कल निराकरण कर दिया गया। अब सड़क का निर्माण कार्य होली के बाद शुरू हो जाएगा। 200 से ज्यादा आपत्तियों का निराकरण एक ही दिन में कर दिया गया। अब कलेक्टर अगले सप्ताह इन जमीनों का अवॉर्ड पारित करने की कार्रवाई भी पूरी कर देंगे।
ये कॉरिडोर सड़क इंदौर के पितृ पर्वत के सामने से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर तक बनेगी। यह पूरा मार्ग हरियाली से आच्छादित रहेगा। इस मार्ग से जाने वालों को एकदम शुद्ध पर्यावरण मिलेगा। इस लिहाज से ये अपने आपमें अनूठी सड़क होगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। अकेले सांवेर में 166 आपत्तियां आई थीं, जिनका निराकरण कर दिया गया। हातोद तहसील में 60 से 70 आपत्तियां आई थीं वो भी निराकृत कर दी गईं।
अब अगले सप्ताह तक कलेक्टर इन जमीनों के अवॉर्ड पारित कर देंगे। अवॉर्ड पारित होने के बाद जमीन अधिग्रहण में कोई परेशानी नहीं होगी और निर्माण एजेंसी अपना काम शुरू कर सकेगी। इंदौर से उज्जैन के बीच पितृ पर्वत से चिंतामन गणेश मंदिर तक एमपीआरडीसी (मप्र रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) को ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाना है।
लुधियाना की कंपनी ने सबसे कम बोली लगाकर प्रोजेक्ट हासिल किया है। जिले में 175 हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहित की जाएगी। जिले के 650 किसानों की भूमि और उज्जैन जिले के 8 गांवों की भूमि प्रोजेक्ट में शामिल होगी। हातोद तहसील में 255 किसानों की करीब 75.401 हेक्टेयर, जबकि सांवेर तहसील में 395 किसानों की 99.992 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। ऐसा होगा ये कॉरिडोर
ये एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन हाईवे 48.10 किलोमीटर लंबा होगा।
कहीं 45 तो कहीं 60 मीटर चौड़ाई होगी।
2000 करोड़ रुपए परियोजना की लागत, जिसमें अधिग्रहण का खर्च भी शामिल।
30 मिनट में उज्जैन पहुंच सकेंगे। हरियाली से ओतप्रोत मार्ग से जाने का आनंद अलग ही होगा।
ये रहेगा मार्ग और गांव
ये ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पितृ पर्वत से शुरू होकर चिंतामन गणेश मंदिर के पास सिंहस्थ बायपास तक जाएगा। चार प्रवेश बिंदु होंगे। इंदौर वाला छोर (पितृ पर्वत), उज्जैन वाला छोर (सिंहस्थ बायपास), इंदौर के वेस्टर्न बायपास को क्रॉस करने वाला पॉइंट और उज्जैन-बदनावर रोड को क्रॉस करने वाला पॉइंट।
ये मार्ग जंबूर्डी हप्सी, बुढ़ानिया, हातोद, सगवाल, कांकरिया बोर्डिया, जंबूर्डी सरवर, जिंदाखेड़ा, रतनखेड़ी, बीबीखेड़ी, पीपल्या कायस्थ, हरियाखेड़ी, खतेड़िया, रंगकराड़िया, काछल्या, बलघारा, पोटलोद, टूमली, मगरखेड़ी, छितोड़ा, बालरिया, रालामंडल, लिंबा पीपल्या, गोंदिया, हासमपुरा, पालखेड़ी, चिंतामन जवासिया, चांदमुख से होकर गुजरेगा।
सर्वे टीम ने रिपोर्ट दी: एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर ने बताया कि 109 हेक्टेयर जमीन के लिए 166 आपत्तियां मान्य की गई थीं। जमीन के लिए पहले ही छह से ज्यादा विभागों की जॉइंट मेजरमेंट सर्वे टीम ने सर्वे रिपोर्ट दे दी है।
अधिकांश किसानों ने जमीन पर कुल जमीन के अलावा जमीन में आने वाले पेड़, ट्यूबवेल, कुएं सहित अन्य संपत्तियों की संख्या भी बताई, ताकि मुआवजा पूरा मिल सके।
जॉइंट मेजरमेंट सर्वे में पीएचई, पीडब्ल्यूडी, एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर, कृषि विभाग सहित प्रशासन की टीम ने जो रिपोर्ट दी थी उसके अलावा किसानों ने भी पक्ष रखा है, उसे शामिल कर आगे अवॉर्ड पारित किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!