नाम बदल की दोस्ती धर्मांतरण का दबाव बनाया: दुष्कर्म और हैवानियत का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर पेट में पल रहे बच्चे को मारने की धमकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में लव जिहाद के एक मामले का खुलासा हुआ है। मुस्लिम आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाते हुए महिला से दोस्ती कर भरोसा जीता और शादी का सपना दिखाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
जब पीड़िता को उसकी सच्चाई का पता चला तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हुए धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक कल रात 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर यश चौहान उर्फ मोहम्मद जीशान निवासी धीरज नगर पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। टीआई सुशील पटेल ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 2020 में जब वह पाटनीपुरा क्षेत्र स्थित एक कॉस्मेटिक्स दुकान पर काम के सिलसिले में आती-जाती थी, उसी दौरान सिटी वैन चालक आरोपी से जान-पहचान हुई। उसने अपना नाम यश चौहान बताया बताया। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी तो उसने महिला को पसंद करने व शादी करने की बात कही।
कुछ समय बाद आरोपी उसे मूसाखेड़ी क्षेत्र स्थित अपने कमरे में ले गया, जहां शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बाद जब वह गर्भवती हुई और यश को जानकारी दी, तो उसने शादी का आश्वासन दिया।
इसके बाद वह उसे कन्नोद ले गया, जहां पीड़िता की मुलाकात उसके परिवार से हुई। यहीं महिला को पता चला कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद जीशान है और वह मुस्लिम है।
पीड़िता का आरोप है आरोपी ने धमकाया कि यदि बात नहीं मानी तो उसके पेट में पल रहे बच्चे को मरवा देगा। बाद में आरोपी उसे वापस इंदौर लेकर आया। अप्रैल 2021 में महिला ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने शर्त रखी कि वह बच्चे को तभी अपनाएगा, जब वह धर्म परिवर्तन कर लेगी। महिला के इंकार करने पर विवाद शुरू हो गया और वह आरोपी से अलग रहने लगी।
आरोपी इसके बावजूद महिला के घर आता-जाता रहा। 19 जनवरी को आखिरी बार आरोपी महिला के घर पहुंचा, जहां उसने जबरन संबंध बनाए और एक बार फिर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला।
इनकार करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसका सिर दीवार से दे मारा। गंभीर रूप से घायल महिला को उसकी बहन के घर छोड़कर फरार हो गया।
महिला की बहन ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब दस दिन तक उसका इलाज चला। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने पूरी आपबीती अपने परिजन को बताई। इसके बाद हिंदू संगठनों के माध्यम से पुलिस तक मामला पहुंचा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!