भाजपा कार्यालय से नरोत्तम समर्थकों की गिरफ्तारी शुरू: पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी; विशेष सशस्त्र बल की तीन कंपनियां तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद शुरू हुआ विरोध शनिवार को हिंसक हो गया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों ने शुक्रवार शाम से ग्वालियर-झांसी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
प्रशासन के अनुसार करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम लगने से दतिया, ग्वालियर, झांसी और शिवपुरी समेत चार जिले प्रभावित हुए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कई समर्थकों को हिरासत में लिया। भाजपा कार्यालय से भी नरोत्तम समर्थकों की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल स्वयं पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। जिले में विशेष सशस्त्र बल (SAF) की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं।
नरोत्तम मिश्रा की अपील
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उम्मीदवार चुनना पार्टी का फैसला होता है। इसलिए किसी भी तरह का उग्र प्रदर्शन या विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पेट्रोल या मिट्टी का तेल डालने जैसी गलत हरकतें न करें और सड़कों को जाम न करें। यदि कोई बात रखनी है तो उसे पार्टी के मंच पर रखें।
एसपी बोले- 3 हजार से ज्यादा उपद्रवियों ने बिगाड़ा माहौल
एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी हाईवे पर बैठ गए थे। प्रशासन ने कई बार प्रदर्शन खत्म कर रास्ता खाली करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
सुबह करीब 4 बजे अचानक पुलिस पर पथराव
उन्होंने कहा कि सुबह करीब 4 बजे अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन पथराव और तेज हो गया।
इस हिंसा में छह से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी भी घायल हुए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसपी के अनुसार, पुलिस ने बाद में सख्ती दिखाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर चक्काजाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डीएम बोले- सुबह 5 बजे तक जाम रहा, चार जिले प्रभावित
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि हाईवे पर लगा जाम शनिवार सुबह करीब 5 बजे तक जारी रहा। इससे दतिया, ग्वालियर, झांसी और शिवपुरी जिले प्रभावित हुए। सबसे अधिक असर ग्वालियर की ओर देखने को मिला, जहां कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने शुक्रवार से ही प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे भी बातचीत की गई, लेकिन इसके तुरंत बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव शुरू हो गया।
पुलिस की 3 से 4 गाड़ियों के शीशे तोड़े
डीएम के अनुसार, पथराव में पुलिस के 8 जवान गंभीर रूप से घायल हुए और पुलिस की 3 से 4 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कोई पथराव नहीं किया गया। भीड़ को हटाने के लिए केवल आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
गिरफ्तारी शुरू, भारी पुलिस बल तैनात
प्रशासन ने भाजपा कार्यालय और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। नरोत्तम मिश्रा समर्थकों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। पुलिस की कई टीमें संभावित उपद्रवियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
कलेक्टर और एसपी ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोबारा हिंसा या चक्काजाम की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!