खबर
Top News

निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का मंत्री ने किया निरीक्षण: इस तिथि तक पूरा करने के दिए निर्देश; यातायात की सुगमता की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 5:12 pm
शेयर करें:
निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का मंत्री ने किया निरीक्षण

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा के अंतर्गत मांगलिया में निर्माणाधीन इंदौर-देवास रेलवे समपार (एलसी-45 रेलवे) ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और रेल विभाग के अधिकारियों से मांगलिया रेलवे ओवर ब्रिज की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सिलावट ने लोक निर्माण विभाग और रेल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाए। आवश्यकता अनुसार संसाधनों की संख्या बढ़ाए और मेन पावर बढ़ायें। अच्छी सर्विस लेन बनाए और पैदल चलने वालों के पेशेज बनायें।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कहा कि निर्माणाधीन मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज का हर 15 दिन में निर्माण कार्यों को देखें और उसकी मॉनिटरिंग करें। पिलर एवं गार्डर के काम जल्दी पूर्ण कर आवागमन को चालू करें। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि आगामी 31 दिसम्बर 2026 तक मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण करें। यह ब्रिज यातायात की सुगमता की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज की डिजाइन देखी और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज को शीघ्र पूरा करने के लिए एक प्रतिनिधिमण्डल रेलवे डीआरएम और केन्द्रीय मंत्री श्विनी वैष्णव से मिलेगा। रेलवे के इंजीनियर श्री त्यागी, लोक निर्माण विभाग के ब्रिज सेल के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जे. के. मीणा, एसडीओ मनोज कुमार जैन, सहित मांगलिया सरपंच विजय हिरवे, जिला पंचायत सदस्य माखन पटेल, मण्डल अध्यक्ष रवि वाजपेयी, तहसीलदार विकास रघुवंशी, महेश मंत्री सहित संबंधित अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित थे।

सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा के ग्राम मांगलिया में करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मांगलिया रेलवे ओव्हर ब्रिज की लंबाई 790 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है। उक्त रेलवे ओव्हर ब्रिज औंकारेश्वर से महाकालेश्वर उज्जैन का लिंक रोड़ है। जिस पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। सिंहस्थ -2028 को दृष्टिगत रखते हुए, यह ब्रिज उपयोगी साबित होगा।

करोड़ों यात्री सिंहस्थ महापर्व में आयेंगे, तब यह ब्रिज इंदौर और उज्जैन के लिए त्रिवेणी की भूमिका निभायेंगे। इस रेलवे ब्रिज के समीप ही पेट्रोल-डीजल डीपो, मांगलिया रेलवे स्टेशन, 4 महाविद्यालय सहित 25 से अधिक बड़े कारखाने और 50 से अधिक कॉलोनियां है। ब्रिज के बन जाने से लाखों नागरिकों को फायदा होगा।

मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ को देखते हुए पालिया, बालोदा, अजनोद, फतेहाबाद-चन्द्रावतीगंज रेलवे स्टेशन को फ्लेग स्टेशन के रूप में विकसित करना है। साथ ही मांगलिया रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाना है। इसके अलावा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में महू व्हाया फतेहाबाद उज्जैन के बीच पूर्व में संचालित मेमू-डेमू रेल का संचालन करना है। उन्होंने कहा कि इंदौर-मांगलिया-बरलाई जागीर को व्हाया देवास से उज्जैन तक मेमू-डेमू रेल का संचालन करना है। साथ ही बरलाई जागीर में कार्गों रेलवे स्टेशन का निर्माण भी करना है।

संबंधित समाचार

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

7 minutes ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

14 minutes ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

21 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 19 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 19 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 19 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 19 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 20 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!