खबर
Top News

शहर में इस दिन आयोजित होगा 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026': 5,000 युवा मिलकर गढ़ेंगे प्रदेश के भविष्य का संकल्प; मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 5:48 pm
शेयर करें:
शहर में इस दिन आयोजित होगा 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026'

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा 11 जुलाई को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026' का आयोजन किया जा रहा है। "One State. One Generation. One Sankalp." की थीम पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 5,000 युवा सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

यह कॉन्क्लेव युवाओं को मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार, अनुभव और सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान करेगा तथा उन्हें प्रदेश के भविष्य के निर्माण में सहभागी बनाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे तथा युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। यह आयोजन युवाओं की आकांक्षाओं को नीतिगत संवाद और जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कॉन्क्लेव में मोटरसाइकिल एवं साइकिल रैलियां, प्रेरणादायी उद्बोधन, युवा उपलब्धि सम्मान, पांच समानांतर विषयगत कार्यशालाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संवादात्मक युवा सत्र, इंदौरी फूड स्ट्रीट, म्यूज़िक स्टेज तथा 5,000 युवाओं द्वारा सामूहिक "युवा संकल्प" का संकल्प ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के प्रति युवाओं की साझा प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करेगा।

कॉन्क्लेव में शिक्षा, कौशल विकास, खेल, एमएसएमई, स्टार्टअप, कृषि एवं उद्यानिकी, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कृति एवं पर्यटन तथा जनभागीदारी सहित दस प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा भाग लेंगे। विभिन्न विषयगत सत्रों एवं संवादों के माध्यम से प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों की संभावनाओं, चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श करेंगे।

कॉन्क्लेव की प्रमुख विशेषता पांच समानांतर विषयगत कार्यशालाएं होंगी, जिनमें युवाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए व्यवहारिक एवं क्रियान्वयन योग्य संकल्पों का प्रारूप तैयार किया जाएगा। इन सभी कार्यशालाओं से प्राप्त सुझावों को समेकित कर प्रदेश के युवाओं का सामूहिक "युवा संकल्प" प्रस्तुत किया जाएगा, जो मध्यप्रदेश के विकास के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता एवं साझा दृष्टि का प्रतीक होगा।


संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 16 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 16 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 16 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 16 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 16 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 16 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 16 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 17 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 17 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!