राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पुलिस की गिरफ्त में आए आठ आरोपी कौन हैं; जानिए पूरा घटनाक्रम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित चोरी और गबन के मामले ने मंदिर प्रबंधन व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोप है कि मंदिर के काउंटिंग रूम में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान गड़बड़ी की गई और लाखों रुपये की हेराफेरी की गई।
हालांकि आरोपियों के परिवारों का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) भी पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है। पुलिस ने दावा किया है कि जांच के दौरान कुछ आरोपियों की निशानदेही पर नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।
आठ आरोपियों में कौन-कौन शामिल... मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में जिन आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें शामिल हैं- राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, मनीष यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला और राम शंकर मिश्रा। पुलिस के अनुसार, इन सभी से पूछताछ के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
टिन्नू यादव की भूमिका पर सबसे ज्यादा चर्चा... इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की हो रही है। स्थानीय लोगों और कुछ पत्रकारों के अनुसार मंदिर प्रबंधन में उनका प्रभाव काफी अधिक था।
बताया जाता है कि वह पहले मंदिर ट्रस्ट से जुड़े एक प्रमुख पदाधिकारी के वाहन चालक थे और बाद में मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े कामों में सक्रिय हो गए। आरोप है कि टिन्नू यादव मंदिर परिसर की व्यवस्थापर प्रभाव रखते थे और काउंटिंग रूम से जुड़े कामों में भूमिका थी।
राम शंकर मिश्रा पर चोरी का आरोप... 27 वर्षीय राम शंकर मिश्रा मंदिर में नोटों की गिनती के काम से जुड़े थे। उनके परिवार का कहना है कि वह पहले कैमरा चलाने का काम करते थे और बाद में मंदिर में नौकरी लगी।
परिवार का दावा है कि राम शंकर निर्दोष हैं और छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि काउंटिंग रूम की सीसीटीवी फुटेज में उनकी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान राम शंकर ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि रकम वापस कर दी गई थी। पुलिस ने उनके बताए स्थान से लाखों रुपये और कुछ आभूषण बरामद करने का दावा किया है।
सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका...सुभाष श्रीवास्तव बैंक से सेवानिवृत्त कैशियर हैं। बताया जाता है कि वह बिना मानदेय के मंदिर में कैश काउंटिंग व्यवस्था की निगरानी करते थे।
उनकी जिम्मेदारी दानपात्रों से निकली रकम को काउंटिंग रूम तक पहुंचाने, गिनती की प्रक्रिया देखने और बाद में रकम बैंक को सौंपने की थी। पुलिस ने उन पर निगरानी में लापरवाही और कथित गड़बड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया है।
निजी कंपनी के कर्मचारियों पर भी आरोप... आरोपियों में शामिल छह लोगों की नियुक्ति वाराणसी की निजी कंपनी के माध्यम से हुई थी। बताया गया है कि इन कर्मचारियों को बैंक की जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
संबंधित समाचार

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!