बुलेट पर निकले सीएम: पैदल घूमकर देखा काम; जलेबी बनाई, चाय पी और जनता से किया संवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम उज्जैन और नागदा दौरे के दौरान अलग अंदाज में आमजन के बीच पहुंचकर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लिया। बड़े सरकारी काफिले की बजाय वे दोपहिया वाहन (बुलेट) पर सवार होकर शहर का भ्रमण करते नजर आए।
सहज अंदाज पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा
इसके बाद उन्होंने पैदल चलकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से बातचीत की, जलेबी बनाई और चाय का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
सिंहस्थ-2028 के कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री वीआईपी गेस्ट हाउस से दोपहिया वाहन पर निकलकर माधवनगर, टावर चौक, फ्रीगंज, कोयला फाटक और निजातपुरा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने फ्रीगंज ब्रिज के समानांतर बन रहे नए पुल सहित सिंहस्थ-2028 से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।
कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों से चर्चा कर निर्माण कार्यों को लेकर उनकी राय जानी और आवश्यक निर्देश दिए।
पैदल भ्रमण कर लोगों से मिले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोयला फाटक से निजातपुरा तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राहगीरों, व्यापारियों और क्षेत्रीय रहवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने भी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कई स्थानों पर उनसे बातचीत की।
मिठाई की दुकान पर बनाई जलेबी, पी चाय
कंठाल चौराहे की एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पर पहुंचने पर दुकान संचालक ने मुख्यमंत्री से जलेबी बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए आग्रह स्वीकार किया और खुद कड़ाही में जलेबी बनाई। इसके बाद उन्होंने वहीं बैठकर शाम की चाय का आनंद लिया। यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
बोले- विकास कार्यों से लोग संतुष्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के तहत कई निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं और कई अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लंबे समय से जिन विकास कार्यों की जरूरत महसूस की जा रही थी, वे अब तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
आने वाले समय में इन परियोजनाओं की गति और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने सावन-भादौ में भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारी की व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।
नागदा में 5017 करोड़ की हाईवे परियोजना का भूमिपूजन
उज्जैन दौरे के बाद मुख्यमंत्री नागदा पहुंचे, जहां ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 5,017 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे का भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति देगी। साथ ही उज्जैन-जावरा टू-लेन स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भी आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिया।
कांग्रेस पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के मध्य में स्थित होने के बावजूद मध्यप्रदेश लंबे समय तक विकास की दौड़ में पीछे रहा क्योंकि वर्षों तक कांग्रेस का विकास मॉडल प्रभावी नहीं रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा 'फूट डालो और राज करो' की राजनीति की, जिसका परिणाम आज उसे भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!