खबर
Top News

बाबा बर्फानी के दरबार: उमड़ा आस्था का सैलाब; एक दिन में 8,150 श्रद्धालु रवाना, अब तक 56 हजार से अधिक पहुंचे...

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 5:50 pm
शेयर करें:
बाबा बर्फानी के दरबार

अमरनाथ यात्रा 2026

खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 8,150 श्रद्धालुओं का नया जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 56,063 श्रद्धालु जम्मू से पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। साथ ही फर्जी पंजीकरण कराने वाले दलालों और बिचौलियों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।

बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से रवाना हुए श्रद्धालु...गुरुवार को बालटाल मार्ग से कुल 3,445 श्रद्धालु रवाना हुए। इनमें 2,370 पुरुष, 845 महिलाएं, 13 बच्चे, 194 साधु, 20 साध्वियां और तीन अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

वहीं पहलगाम मार्ग से 4,705 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ, जिसमें 3,293 पुरुष, 1,115 महिलाएं, दो बच्चे, 238 साधु और 57 साध्वियां शामिल थीं। दोनों मार्गों से कुल 8,150 श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए।

अब तक 56,063 श्रद्धालु कर चुके हैं यात्रा की शुरुआत...यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक जम्मू से 56,063 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। इनमें 49,860 पुरुष, 4,960 महिलाएं, 15 बच्चे, 432 साधु, 77 साध्वियां और तीन अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर में जबरदस्त आस्था और उत्साह बना हुआ है।

334 वाहनों से कराई जा रही यात्रियों की आवाजाही...श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने दोनों यात्रा मार्गों पर पर्याप्त परिवहन व्यवस्था की है। बालटाल मार्ग पर 71 बसें, 22 मिनी बसें और 75 हल्के वाहन, यानी कुल 168 वाहन संचालित किए गए।

वहीं पहलगाम मार्ग पर 104 बसें, 33 मिनी बसें और 29 हल्के वाहन, कुल 166 वाहन श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुए। इस प्रकार दोनों मार्गों पर मिलाकर 334 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई।

प्रशासन का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात, भोजन, आवास और आपदा प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार मजबूत की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

फर्जी पंजीकरण कराने वालों से सावधान रहने की अपील...इस बीच गांदरबल जिला प्रशासन ने मनीगाम ट्रांजिट कैंप में ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण के दौरान कुछ अनियमितताओं की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से पंजीकरण कराने या दलाली करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत पंजीकरण केंद्रों से ही अपना पंजीकरण कराएं और किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं, जो पैसे लेकर तत्काल पंजीकरण कराने का दावा करते हैं।

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत दें सूचना... प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या फर्जी पंजीकरण की जानकारी मिले तो तुरंत बालटाल बेस कैंप के अधिकारियों अथवा गांदरबल जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0194-2416260, 0194-2416261 और 0194-2416229 जारी किए गए हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी पंजीकरण प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित है तथा प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

शिवमय हुआ जम्मू, हर मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, ‘हर-हर महादेव’ से गूंज रहा शहर
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के शुरू होते ही जम्मू पूरी तरह शिवभक्ति में रंग गया है। पिछले कई दिनों से देशभर के विभिन्न राज्यों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने जम्मू को आस्था के विशाल केंद्र में बदल दिया है।

सुबह की पहली आरती से लेकर देर रात तक शहर के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हर गली और हर मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय बाबा बर्फानी’ के जयघोष से गूंज रहा है।

अमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालु जम्मू के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर अपनी यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों शहर के लगभग सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ देखने को मिल रही है।

प्रमुख मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़... श्रद्धालु सबसे पहले श्री रघुनाथ मंदिर, श्री रणबीरेश्वर मंदिर, बावे वाली माता मंदिर, आप शंभू मंदिर (रूप नगर), पीर खोह मंदिर, पंचबक्त्र मंदिर, दीवान मंदिर (कच्ची छावनी), राम मंदिर (धौंथली बाजार) और रुपयों वाले मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

मंदिरों में दिनभर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का क्रम लगातार जारी है। श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू के इन प्राचीन मंदिरों में दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

रणबीरेश्वर मंदिर बना श्रद्धा का केंद्र... जम्मू के सबसे बड़े शिवालयों में शामिल श्री रणबीरेश्वर मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।

श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सफल और मंगलमय यात्रा की कामना कर रहे हैं। वहीं, महाजन हॉल स्थित पंजीकरण केंद्र के समीप होने के कारण श्री रामेश्वर मंदिर में भी हर सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा के लिए टोकन और पंजीकरण की प्रतीक्षा कर रहे यात्री पहले भगवान शिव की पूजा कर फिर अपने जत्थे के साथ यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

रेलवे स्टेशन से मंदिरों तक दिख रहा आस्था का उत्साह... जम्मू रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेनों से पहुंचने वाले अधिकांश श्रद्धालु अगले दिन अमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। कई श्रद्धालु यात्रा से पहले बावे वाली माता मंदिर, पीर खोह मंदिर और आप शंभू मंदिर में भी दर्शन कर रहे हैं।

जिन यात्रियों को यात्रा शुरू होने में एक-दो दिन का समय मिल रहा है, वे इस दौरान कटड़ा जाकर माता वैष्णो देवी के दर्शन भी कर रहे हैं। इससे पूरे जम्मू संभाग में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है।

यात्री निवास में भी भक्तिमय वातावरण...भगवती नगर यात्री निवास का वातावरण भी पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। यहां दिन-रात ‘बम-बम भोले’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बाबा बर्फानी’ के जयघोष गूंज रहे हैं। शिव भजन, आरती और भक्तिमय माहौल के बीच यात्रा पर रवाना होने वाले जत्थों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने की व्यवस्थाओं की सराहना... महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु सुनील रावत ने बताया कि उनका जत्था 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले वे जम्मू के प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं।

अब तक दो-तीन मंदिरों में दर्शन कर चुके हैं और यहां की व्यवस्थाएं, मंदिरों की भव्यता तथा स्थानीय लोगों का आत्मीय व्यवहार उन्हें काफी प्रभावित कर रहा है। उनका कहना है कि हर अमरनाथ यात्री को यात्रा शुरू करने से पहले कम से कम दो-तीन दिन जम्मू में बिताकर यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव अवश्य करना चाहिए।

जम्मू बना अमरनाथ यात्रा का आध्यात्मिक प्रवेश द्वार... अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू केवल यात्रियों का ट्रांजिट प्वाइंट नहीं रह जाता, बल्कि यह पूरी यात्रा का आध्यात्मिक प्रवेश द्वार बन जाता है।

यहां से श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर रवाना होते हैं। इन दिनों पूरा शहर शिवमय वातावरण में डूबा हुआ है और हर ओर श्रद्धा, भक्ति तथा उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है।

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 10 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 10 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 11 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 11 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 11 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 11 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 11 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 12 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 12 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 12 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 13 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 13 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 13 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 14 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 14 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 14 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 14 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म
Top News

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!