पदोन्नति की जल्दबाजी में कलेक्टोरेट का बाबू फ्लाइट से पहुंचा रीवा: आईएएस से सीआर पर कराए हस्ताक्षर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टोरेट में पदोन्नति प्रक्रिया के बीच एक दिलचस्प मामले का खुलासा हुआ है। देपालपुर तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड कर्मचारी लोकेश लववंशी अपनी गोपनीय चरित्रावली (सीआर) पर हस्ताक्षर कराने के लिए शुक्रवार को फ्लाइट से रीवा पहुंच गए। पदोन्नति के लिए सीआर समय पर जमा करना अनिवार्य होने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
पदोन्नति प्रक्रिया के चलते बढ़ी जल्दबाजी
गुरुवार को इंदौर कलेक्टोरेट के आधिकारिक ग्रुप में सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति, पदोन्नति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ गोपनीय चरित्रावली (सीआर) की पीडीएफ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कई कर्मचारियों ने अपने रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की।
पूर्व एसडीएम, अब रीवा निगमायुक्त से कराने थे हस्ताक्षर
लोकेश लववंशी करीब 10 वर्षों तक महू तहसील में पदस्थ रहे थे। उस दौरान वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षत जैन महू के एसडीएम थे। वर्तमान में अक्षत जैन रीवा नगर निगम के आयुक्त हैं।
चूंकि संबंधित अवधि की सीआर पर उनके हस्ताक्षर आवश्यक थे, इसलिए लववंशी शुक्रवार सुबह फ्लाइट से रीवा पहुंचे और उनसे अपनी गोपनीय चरित्रावली पर हस्ताक्षर करा लिए।
अब भोपाल में अटकी अगली प्रक्रिया
हालांकि, सीआर की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। दस्तावेज पर तत्कालीन इंदौर कलेक्टर और वर्तमान जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह के हस्ताक्षर भी आवश्यक हैं।
इसके लिए उन्हें भोपाल जाना है, लेकिन रीवा से भोपाल के लिए तत्काल सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध नहीं होने और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के कारण प्रक्रिया फिलहाल अधूरी रह गई है।
कर्मचारी ने क्या कहा?
लोकेश लववंशी ने बताया कि यह पूरा मामला पदोन्नति से जुड़ा है और समय सीमा के भीतर सीआर पूरी कराना जरूरी था। उन्होंने कहा कि आवश्यक हस्ताक्षर केवल शुक्रवार को ही कराए जा सकते थे, इसलिए वे सुबह की फ्लाइट से रीवा पहुंचे। अब शेष हस्ताक्षरों के लिए भोपाल जाना होगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!